Hindi News

indianarrative

Kangana Ranaut कर रही मुस्लिम लड़के को डेट! Kiss करते हुए फोटोज हुई वायरल, KRK ने मामले को लव जिहाद से जोड़ा

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस कड़ी में वो अपने डेटिंग को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। खबर हैं कि कंगना रनौत विदेशी मुंडे इजिप्टएन लड़के को डेट कर रही हैं। ये दावा एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने किया हैं। केआरके आए दिन किसी ना किसी स्टार को अपना निशाना बनाते रहते हैं। इस बार उन्होंने कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ से जुड़ा ट्वीट कर उन्हें निशाना बनाया। इस ट्वीट को देख हर कोई हैरान था, क्योंकि इसमें कंगना रनौत के डेटिंग की खबर थीं।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के साथ विराट कोहली ने बनाया ये नया रिकॉर्ड तो झूम कर नाची अनुष्का शर्मा 

केआरके ने अपने ट्वीट में दावा किया कि कंगना रनौत रिलेशनशिप में हैं और वो इजिप्टएन लड़के को डेट कर रही हैं। ये ट्वीट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो केआरके ने इसे डिलीट कर दिया। केआरके ने इस ट्वीट में न सिर्फ कंगना की डेट को लेकर बात की, बल्कि इसे लव जिहाद का मुद्दा भी बताया। केआरके ने अपने ट्वीट में कंगना की दो फोटोज ट्वीट की। इन फोटोज में कंहना एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में कंगना उस शख्स को किस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। 

यह भी पढ़ें- ICC T20 world cup 2021: इंतजार खत्म! टी20 वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, पहले मुकाबले में आमने-सामने होगा भारत और पाकिस्‍तान

केआरके ने इन फोटोज को शेयर करते हुए दावा किया कि फोटो में जो कंगना के साथ शख्स नजर आ रहा है, उसका नाम इमरान है, और कंगना इन दिनों इसे डेट कर रही हैं। कमाल ने कैप्शन में लिखा- 'ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत इमरान नाम के एक इजिप्टियन लड़के को डेट कर रहे हीं। ये तो लव जिहाद है दीदी। आपसे ये उम्मीद नहीं थी।' केआरके के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। ये पढ़कर हर कोई सन्न था। कई यूजर्स ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए कंगना रनौत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु की। बवाल बढ़ता देख केआरके ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।