Hindi News

indianarrative

प्रियंका चोपड़ा के पास अकूत प्रॉपर्टी, एक फिल्म के लिए लेती है इतने करोड़ रुपए, ऐड और इंस्टाग्राम से भी करती है बेहिसाब कमाई

photo courtsey Google

पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर चर्चाओं में रहते है। दोनों की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर है, उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आज वो लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही है। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं। 'द स्काई इज पिंक' और 'इज नॉट इट रोमांटिक'…  इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- क्या इंस्टाग्राम भी कंगना रनौत का अकाउंट करने वाला है सस्पेंड !, मिलने लगे हैं ऐसे संकेत

प्रियंका न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी खूब पैसा कमा रही है। साल 2015 में उन्होंने 'बेवाच' मूवी से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'क्वांटिको' में दिखाई दी थीं। इसके हर एक एपिसोड के लिए प्रियंका ने बतौर फीस तीन करोड़ रुपये चार्ज किए। इसके अलावा प्रियंका एक स्टेज शो के लिए चार से पांच करोड़ रुपये चार्ज करती है। वो कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी है। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल होने की वजह से प्रियंका हिंदी फिल्मों के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करती है।

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम से भी काफी पैसा कमाती हैं। 2019 में खुलासा हुआ था कि प्रियंका जो भी विज्ञापन पोस्ट करती हैं। उसका 1.92 करोड़ रुपये चार्ज करती है। इसके अलावा, वो 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' कंपनी की मालिक भी है। इससे भी उनकी कमाई अच्छी-खासी हो रही है। उनकी कंपनी ने फिल्म 'वेंटिलेटर' और 'स्काई इज पिंक' को प्रोड्यूस किया था। हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ मिलकर कैलिफोर्निया में एक शानदार बंगला खरीदा है। इसकी कीमत 144 करोड़ रुपये बताई गई।

प्रियंका के पास भारत में भी करोड़ों रुपये की प्रोपर्टी है। हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाला किराए पर लिया। जैकलीन ने तीन साल के लिए प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है। जैकलीन इसका रेंट प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये दें चुकी है। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस की बात करें तो वो 367 करोड़ रुपये के मालिक है। दोनों की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है।