Hindi News

indianarrative

प्रियंका चोपड़ा इस क्रिकेटर के पीछे थी दिवानी, करना चाहती थी शादी, सिर्फ शाहरुख खान को पता है इस खिलाड़ी का नाम

courtesy google

बॉलीवुड से हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी की।  प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत मिस वर्ल्ड बनने के बाद की थी। इस दौरान उन्हें एक क्रिकेटर से प्यार हुआ। वो उनसे शादी करने वाली थी। इस क्रिकेटर का नाम सिर्फ शाहरूख खान को पता है। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए एक भारतीय क्रिकेटर को चुना था।

यह भी पढ़ें- 15 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP जवानों का जोश High, कंधे पर हथियार और हाथ में डंडा लिए हिमवीर कर रहे गश्त, देखें Video

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने शादी के लिए टीम इंडिया के इस क्रिकेटर को चुना था। यह वीडियो पुराना है। साल 2000 में प्रियंका ने मिस इंडिया पीजेंट में हिस्सा लिया था। तब जज पैनल में शाहरुख खान भी शामिल थे। इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी? इसके लिए उन्हें तीन ऑप्शन दिए गए। शादी के लिए आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप, दोनों ही गर्व करेंगे।

यह भी पढ़ें- रूस ने रचा षंड्यत्र, यूक्रेन बॉर्डर पर रातोंरात बना डाला पुल, सैटेलाइट तस्वीरें से हुआ भंडाफोड़

शाहरुख खान ने सवाल पूछते हुए आगे कहा कि या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे. या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी जो यहां बैठकर आपको काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए  प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होगा अगर मेरा पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करे। इस दौरान प्रियंका ने खुद इस बात को स्वीकारा था कि उनको शाहरुख खान पर क्रश है और दोनों के अफेयर के चर्चे भी कुछ समय तक रहे।