Hindi News

indianarrative

Salman Khan के Bollywood में 33 साल पूरे, जानें कैसा रहा अब तक का फिल्मी सफर?

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को बॉलीवुड में आज 33 साल हो चुके हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी,लेकिन असली पहचान उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली। आज सलमान खान टॉप एक्टर्स की लिस्ट में नंबर वन पर हैं। फिल्ममेकर्स उन्हें हिट फिल्मों का टैग मानते हैं। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहता है। सलमान खान की फिल्में करोड़ों का बिजनेस करती हैं। सलमान खान जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही शानदार सिंगर भी हैं। वो कई फिल्मों में गाना गा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- तोते को वीडियोग्राफी का शौक, लड़के से मोबाइल फोन छीनकर हुआ फरार और कैमरे से दिखाई आसमानी दुनिया

सलमान खान के अब तक के फिल्मी करियर पर नजर डाली जाएं, तो साल 1988 में उन्होंने जे के बिहार की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के जरिए डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में थे। लेकिन लीड एक्टर के तौर पर उन्होंने 'मैंने प्यार किया' में जगह मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस भाग्यश्री थी। ये रोमांटिक फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई। इस फिल्म में सलमान खान का नाम 'प्रेम' दिया गया। फिल्म सुपरहिट होने के बाद सलमान घर-घर में 'प्रेम' के नाम से भी मशहूर हो गए। उस समय ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी साबित हुई।

साल 1990 में उनकी तीसरी फिल्म 'बागी- ए रिबेल फॉर लव' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। ये फिल्म भी कर्मिशियली हिट साबित हुई। इसके बाद सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लग गई और उन्होंने एक साल के अंदर चार फिल्में कर डाली। जिसमें पत्थर के फूल, सनम बेवफा, कुर्बानी जैसी फिल्में शामिल थी। साल 1991 में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ सुपरहिट फिल्म 'साजन' में भी सलमान खान नजर आए। इस फिल्म के रोमांटिक गानों ने धमाल मचा दिया। ये पहला मौका था जब सलमान खान माधुरी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म की लव ट्रायंगल वाली कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया।

यह भी पढ़ें- शेयर मार्किट का कमाल, एक साल में 10 हजार को बनाया 2 लाख, डेढ़ रुपए के शेयर से बना दिया लखपति

सलमान खान ने राजकुमार संतोषी की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भी काम किया। फिल्म में सलमान खान और आमिर खान के साथ नजर आए थे, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।  साल 1995 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने लोगों पर फिर से जादू  बिखेर दिया। फिल्म ने 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते और नेशनल अवॉर्ड भी हासिल किया। फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान शाहरुख खान के साथ नजर आए। ये फिल्म पहले सनी देओल और बॉबी देओल को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। प्यार किया तो डरना क्या,  हम साथ साथ हैं, हम दिल दे चुके सनम, बॉडीगार्ड, वॉन्टेड जैसी फिल्में शामिल हैं। सलमान खान के करियर में दबंग फिल्म हमेशा ही बेहद खास रहेगी। अब तक दबंग फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में आ चुकी हैं और तीनों हिट साबित हुई। चुलबुल पांडे के अवतार में सलमान ने जबरदस्त डांस किया और लोगों को एंटरटेन किया। इसके अलावा, दबंग की तरह उनके लिए 'टाइगर' फिल्म भी बेहद खास हैं। सलमान इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रुस में हैं।