Hindi News

indianarrative

‘तोते’ को लगा वीडियोग्राफी का शौक, लड़के से मोबाइल छीनकर हुआ फरार और कैमरे से दिखाई आसमानी दुनिया

COURTESY- GOOGLE

तोता इंसानों को बेहद प्यारा होता हैं। ये काफी टैलेंटेड होते हैं। इंसानों की भाषा को जल्द ही सीखकर उन्हें बोलने लगते हैं। इसके अलावा, उनमें कई टैलेंट छिपे होते हैं। एक ऐसे ही तोते का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी टैलेंटेड हैं। इस तोते को वीडियोग्राफी का बेहद शौक हैं। तभी तो ये तोता एक लड़के का फोन लेकर फरार हो जाता हैं और कैमरे के जरिए आसामान से ऐसी वीडियो बनता हैं, जो सबका मन मोह लेती हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा हैं। 

यह भी पढ़ें- शेयर मार्किट का कमाल, एक साल में 10 हजार को बनाया 2 लाख, डेढ़ रुपए के शेयर से बना दिया लखपति

इस वीडियो को ट्विटर यूजर फ्रेड शुल्त्स ने अपने अकाउंट पर अपलोड किया। इस वीडियो को अबतक 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़के के हाथ में मोबाइल फोन को देखकर तोता उसके पास जाता हैं और झट से उसका मोबाइल अपने पंजों में दबाकर फरार हो जाता हैं। वो लड़का लाख कोशिशों के बाद भी उसे रोक नहीं पाता है। वीडियो में ये लड़का तोते के पीछे भागता दिखाई दे रहा है, लेकिन तोता उसके हाथ नहीं आता है।

यह भी पढ़ें- Nusrat Jahan Blessed With a Baby Boy: नुसरत जहां बनी मां, बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाईयां

अपने पंजों में मोबाइल को दबाए तोता आसमान से वीडियो बनाता हुआ उड़ता रहता हैं। दरअसल, जब तोता मोबाइल को लेकर उड़ता है, उस वक्त फोन का कैमरा भी ऑन होता है। जिससे तोते की सारी करतूत कैमरे में कैद हो जाती है। तोता तकरीबन एक मिनट में ही पूरे मोहल्ले का अनोखा दृश्य मोबाइल के कैमरे में कैद कर लेता हैं। घरों, छतों और सड़कों समेत सब कुछ मोबाइल में कैद हुआ। फिर एक बालकनी की रेलिंग पर तोता एक पल के लिए रुका, लेकिन लोगों के पुकारने की आवाज सुनकर वो फिर से उड़ गया। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।