Hindi News

indianarrative

कोरोना काल में Sunny Leone का नेक काम, 10 हजार मजदूरों को खिलाएंगी दाल चावल और खिचड़ी

photo courtsey instagram

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों के जीवन पर काफी असर डाला है। ऐसे में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सितारें सामने आ रहे है। सोनू सूद, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बॉलीवुड कलाकार आम लोगों की मदद कर रहे है। अब इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस सनी लियोन का भी नाम शामिल हो गया है। सनी लियोन ने 10 हजार प्रवासी मजबूरों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी उठाई है।

यह भी पढ़ें- जरुरतमंदों के लिए जैकलीन ने खुद बनाया खाना, अपने हाथों से परोसी लोगों के लिए थाली

इस नेक काम के लिए सनी लियोन ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स के साथ हाथ मिलाया है। इसको लेकर सनी लियोन ने कहा कि हम एक संकट का सामना कर रहे है, लेकिन साथ में करुणा और एकजुटता के साथ हम आगे निकलेंगे। मुझे पेटा इंडिया के साथ फिर से हाथ मिलाने में खुशी हो रही है। इस बार हजारों जरूरतमंद लोगों को हम प्रोटीन पैक शाकाहारी भोजन प्राप्त कराएंगे। सनी ने बताया कि हर दिन लोगों को खाने में दाल चावल या खिचड़ी और फल दिए जाएंगे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

आपको बता दें कि साल 2016 सनी लियोन पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर बनी थी। इससे पहले संगठन के अभियानों में शाकाहारी भोजन और कुत्ते और बिल्ली को गोद लेने और नसबंदी के समर्थन आदि इवेंट्स में शामिल होती रहती थी। पेटा और सनी उदय फाउंडेशन के जरिए मजदूरों को भोजन बाटेंगी। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की हाल ही में कुछ फोटोज वायरल हुई थी। जिसमें वो लोगों को खाना बांटते नजर आ रही थी। जैकलीन ने हाल ही में YOLO फाउंडेशन लॉन्च किया है। जिसके जरिए वो लोगों की मदद कर रही है।