Hindi News

indianarrative

Raj Kundra की वजह से कई शोज ने Shilpa Shetty से किया किनारा, Super Dancer 4 ने उन्हें शो से निकाला!

COURTESY- GOOGLE

पति राज कुंद्रा के विवादों में फंसते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से अब हर कोई धीरे-धीरे कर किनारा कर रहा है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो शूट कर और फिर ऐप पर अपलोड करने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पोर्नोग्राफी के इस केस में अब शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो सकती है, क्योंकि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की कंपनी की डायरेक्टर है। विवादों में नाम आते ही अब कंपनीज और शोज ने उनसे किनारा करना शुरु कर दिया है।

 यह भी पढ़ें- Raj Kundra के ठिकानों पर मुंबई पुलिस का छापा, पोर्न वीडियो से भरा था लैपटॉप, हार्ड डिस्क में भी थी अश्लील फिल्में

बताया जा रहा है कि सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' ने शिल्पा शेट्टी को जज की कुर्सी से हटा दिया है और ये कुर्सी करिश्मा कपूर को दे दी है। अब शो में उनकी जज की कुर्सी पर करिश्मा कपूर बैठेंगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें करिश्मा कपूर 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर नजर आ रही है। शो में करिश्मा बच्चों संग मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है। करिश्मा के शो में आने को लेकर सभी कंटेस्टेंट ने उनके गानों पर डांस किया। करिश्मा का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 यह भी पढ़ें- Raj Kundra: राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में, शिल्पा शेट्टी पर भी कस सकता है कानून का शिकंजा

वर्कफ्रंड की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी। ये फिल्म कल यानी 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई 'हंगामा' की सीक्वल है, जिसमें आफताब शिवदासनी, अक्षय खन्ना और रिमी सेन लीड रोल में थे। वहीं 'हंगामा 2' में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष लीड रोल में हैं। वहीं आशुतोष राणा, राजपाल यादव और जॉनी लिवर भी फिल्म में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।