Hindi News

indianarrative

Coronavirus Double Masking: डबल मास्क पहनते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो जान पर बन आएगी बात

photo courtesy times of india

कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है। इससे बचने के लिए डबल मास्क का इस्तेमाल एक अच्छा तरीका है। डबल मास्क से कोरोना से संक्रमित होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। नाम से ही जैसे आपको पता चल रहा है कि डबल मास्क से हमारा मतलब दो मास्क पहनने से है। सीडीसी यानी अमेरिका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से एक रिसर्च में कहा गया है कि डबल मास्किंग से कोरोना वायरस का खतरा 95% तक कम हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको डबल मास्क से जुड़ी कई जानकारियां देंगे।

इसे भी देखें: इंडियन नेवी ने शुरू की कोरोना एक्सप्रेस

सबसे पहले देखें कि मास्क आपके चेहरे पर सही से फिट हो, क्योंकि मास्क लेयर ड्रॉप्लेट्स को रोकता है। अगर मास्क फिट नहीं होगा तो ड्रॉप्लेट्स आसानी से अंदर और बाहर जा सकते है। ये खतरनाक साबित हो सकता है। फिटिंग मास्क लेने के बाद अब आप जानिए कि इसे आप कैसे इस्तेमाल करे। एक मास्क आप क्लॉथ मास्क और दूसरा सर्जिकल मास्क ले। केवल कपड़े का मास्क पहनना इतना प्रभावकारी नहीं है, लेकिन इस मास्क का इस्तेमाल अगर आप सर्जिकल मास्क के साथ करते है तो ये काफी प्रभावी साबित हो सकता है। जो कोरोना से आपकी सुरक्षा करेगा।

पहले आप सर्जिकल मास्क पहनिए। इसके बाद कपड़े वाले मास्क को इसके ऊपर लगाएं। ऐसे करने से सर्जिकल मास्क ड्रॉप्लेट्स को रोकता है। वहीं कपड़े वाला मास्क इसे फिट रखने में मदद करता है। कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए आपको सर्जिकल मास्क को फोल्ड करना होगा। इसके बाद दोनों तरफ से मास्क को कानों के लोब से बांधे। फिर मास्क को फोल्ड करें और दोनों तरफ से एक्स्ट्रा मटेरियल को अंदर की तरफ खीचें। डबल मास्क पहनते समय कुछ चीजों को भूलकर भी न करें। जैसे- दोनों मास्क सर्जिकल नहीं होने चाहिए। वहीं इनमें एन95 मास्क शामिल न हो।