Hindi News

indianarrative

Air India को खरीदने के बाद टाटा ग्रुप का पहला संदेश- अब फ्लाइट्स में सुनाया जाएगा रतन टाटा का वॉयस रिकॉर्ड

Air India को खरीदने के बाद टाटा ग्रुप का पहला संदेश

टाटा समूह अब एयर इंडिया का मालिक हो गया है। एयर इंडिया ने टाटा समूह को ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहा कि वो नए मालिक के साथ नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। शुरुआती दिनों में कुछ चुनिंदा उड़ानों में बढ़ी हुई मील सर्विस जारी रहेगी। फिर बार में चरणबद्ध तरीके से सेवा का विस्तार किया जाएगा। शुक्रवार को मुंबई-नेवार्क फ्लाइट और पांच मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में स्पेशल मील परोसा जाएगा। इसके साथ ही केबिन क्रू मेंबर्स को यात्रियों को गेस्ट के तौर पर संबोधित करने का निर्देश दिया गया है। चालक दल के सदस्यों अच्छी तरह से तैयार होने के लिए कहा गया है और जांच अधिकारी एयरपोर्ट पर इसकी जांच भी करेंगे। शुक्रवार को सभी उड़ानों में पायलट्स की ओर से एक विशेष स्वागत भाषण होगा, जिसमें घोषणा की जाएगी कि एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर टाटा समूह का हिस्सा बन गई है।

यह भी पढ़ें- Punjab चुनाव से पहले Congress में फूट, राहुल गांधी के पंजाब दौरे का 5 सांसदों ने किया बायकॉट

एयरलाइन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि, टाटा समूह का हिस्सा बनना एयर इंडिया के लिए नया अध्याय है। दो बड़े ब्रांड साथ आए हैं और विशिष्टता की यात्रा पर निकलने को तैयार हैं। एयर इंडिया ने कहा कि दोनों ब्रांडों की विरासत समृद्ध रही है और हमारा साझा मिशन देश की सेवा है। टाटा कंपनी (Tata Company) का स्वागत। वहीं, टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया के साथ उड़ान भरने के लिए उत्साहित! #AirIndiaOnBoard

यह भी पढ़ें- Hamid Ansari के विवादित बोल, ISI व दंगों से जुड़ी संस्था के कार्यक्रम में पहुंच उगले देश के खिलाफ जहर

इसके साथ ही महाराजा की कमान संभालते ही टाटा ग्रुप सबसे पहले एयर इंडिया के लेट लतीफी वाले दाग को धुलेगा। टाटा ग्रुप की पहली कोशिश होगी कि एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन समय पर हो। कर्मचारियों से कहा गया है कि एयर इंडिया की छवि, नजरिया और धारणा को बदलने की कोशश की जाएगी। एक अधिकारी की माने तो, अब एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स में रतन टाटा का वॉयस रिकॉर्ड सुनाया जाएगा। अक्टूबर 2021 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी 18000 करोड़ में खरीदी थी।