Hindi News

indianarrative

Assembly Election 2022: 10 फरवरी से शुरू होंगे मतदान, देखें पांचों राज्यों में कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

Assembly Election 2022 UP में 7 चरणों में 10 फरवरी से होगा मतदान

Assembly Election 2022: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करना जरूरी है। कुछ नियमों के साथ वोटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि, 18.3करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, किसी भी राज्य में रैलियों और रोड शो के आयोजन की परमिशन नहीं होगी। ना ही किसी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जाएगा। साइकिल रैली और बाइक रैली जैसी चीजों पर भी रोक रहेगी। कई नियमों का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Election Date 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी से, देखें सातों चरणों का डेट

चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया है कि, यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा। 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होगा। पंजाब और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। यूपी में 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होगा। पांचवे चरण का मतदान यूपी में 27 फरवरी को होगा। यूपी में छठें चरण और सातवें चरण का मतदान क्रमशः 3 मार्च और 7 मार्च को होगा। मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि, सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है। सभी चुनाव कर्मचारी पूरी तरह से वैक्सीनेट होंगे। गोवा और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन। यूपी में 90फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 2.1प्रतिशत, उत्तराखंड में एक प्रतिशत से ज्यादा है। चुनाव आयुक्त ने कहा हम मेडिकल एक्सपर्ट्स से सलाह भी ले चुके हैं।सभी चुनाव कर्मी फ्रंटलाइन कर्मी हैं। पोलिंग बूथ पूरी तरह से सैनिटाइज होगा। पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे से ज्यादा होगी।

चुनाव में धांधली को रोकने के लिए एप बनाया गया है। एप के जरिए उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। CIVIGIL एप के जरिए समस्या या शिकायत दर्ज की जाएगी। चुनाव की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया गया यूपी में 29प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्ता है। सभी पोलिंग बूथ पर व्यवस्ता की गई है। पोलिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई है। 2लाख 15हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- वीकेंड Curfew में जाना है घर से बाहर तो फटाफट यहां जाकर बनावाएं ई-पास, मिनटों में हो जाएगा काम

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, कि कोरोना में चुनाव कराना चुनौती है। कोरोना के बीच चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई है। 690 विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों से खर्चे की समीक्षा की गई है। समय पर चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18.3 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।