Hindi News

indianarrative

Helicopter Crash में जान गंवाने वाले पैरा कमांडो विवेक कुमार की मां ने कहा देश की सेवा में दूसरा बेटा भी देने को तैयार

Helicopter Crash में पंच तत्व में विलीन कांगड़ा का लाल

तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 जांबांज की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इन 14 लोगों में से एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और देश उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है। वहीं, पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जहां पर लोग उन्हें अंतिम विदाई देने लिए बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए थे। उनकी मां ने अपना दुख व्यक्त करते हुए सरकार से एक मांग की है।

यह भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी, बेटियों ने दी चिता को मुखाग्नि

लांस नायक विवेक कुमार की मां ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने देश के लिए अपना बेटा कुर्बान कर दिया। मुझे उस पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने रोते हुए अपना दुख बयां किया। उन्होंने कहा कि वह उनका एक मात्र सपोर्ट था। उनका दूसरा बेटा बेरोजगार है, इसलिए उन्हें सरकार से मदद की जरूरत है।

2012 में सेना में भर्ती हुए कुमार परिवार के अकेले कमाने वाले थे। इससे पहले दिन में कंगड़ा के गग्गल हवाईअड्डे पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद थे। सीएम ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजली अप्रित की और इस दौरान कुमार के पिता रमेश चंद को भी सांत्वना दी। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रदेश सरकार ने कुमार के परिवार को पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है।

यह भी पढ़ें- CDS रावत की शहादत पर'जिहादियों का जश्न' दुखी मलयालम फिल्म डायरेक्टर अली अकबर ने उठाया ये बड़ा कदम, देखें रिपोर्ट

बता दें कि, उनकी पत्नी प्रियंका ने कहा है कि, मुझे अपने पति पर गर्व हैं। हमारे छह महीने के बच्चे की परवरिश के लिए उन्होंने कई सपने देखे थे। मैं अब उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, बुधवार सुबह निकलने से पहले विवेक कुमार की उनसे फोन पर बात हुई थी और अपने छह महीने के बेटे का हाल जाना था। फोन काटने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी को बताया था कि वह जनरल साहब के साथ कर्नाटक जा रहे हैं।