Hindi News

indianarrative

हरियाणा में 3 मई से लगा सात दिनों का पूर्ण लॉकडाउन, देखिए क्या खुला क्या बंद

Full lockdown for seven days in Haryana

हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने अब राज्य में तीन मई से 7 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

यह भी पढ़े- ओडिशा में लगा 14 दिनों का लॉकडाउन, 5 मई से 19 मई तक सबकुछ बंद

गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था।

इससे पहले हरियाणा में 30 अप्रैल को रात 10 बजे से 3 मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगने की घोषणा की गई थी। यह लॉकडाउन पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में लगाया गया था लेकिन अब सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े- कोरोना से खौफ खाए केजरीवाल ने दिल्ली में फिर बढ़ाया लॉकडाउन

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहन से आवाजाही करने या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों के साथ छूट दी गई है।

यह भी पढ़े- बरेली में उड़ी जमकर कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां

बताते चले कि, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 13,588 नए मामले सामने आए। जिसके बाद यहां कोरोना के कुल 5,01,566 केस हो गए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 1,02,516 पहुंच गयी है. गुरुग्राम में कोरोना के सबसे ज्यादा 4,099 मामलों की पुष्टि हुई।