Hindi News

indianarrative

CDS हेलिकॉप्टर हादसे में जख्मी होने वाले ग्रुप कैप्टन Varun Singh का निधन, बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में ली आखिरी सांस

courtesy google

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में आखिरी सांसें ली। वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। तमाम कोशिशों के बावजूद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा पाएं। हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में उनका शरीर 90 फीसदी से ज्यादा जल चुका था और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें हाल ही में चेन्नै से बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था।

वरुण सिंह के निधन की पुष्टि खुद वायु सेना ने ट्विट के जरिए की। आपको बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही इसमें बच पाए थे लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पूरा देश उनके जीवन के लिए प्रार्थनाएं कर रहा था, सलामती की दुआएं मांग रहा था। लेकिन निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। 

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह  शौर्य चक्र से सम्मानित किए जा चुके हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह से बात की थी। उन्हें वेलिंगटन के सेना अस्पताल से बेंगलुरु में वायु सेना कमांड अस्पताल में लाया गया था। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असाधारण साहस के प्रदर्शन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

यह भी पढ़ें- कुन्नूर हादसे में एकमात्र जिंदा बचे कैप्टन वरुण सिंह का लेटर हो रहा वायरल, जाहिर की थी अपने दिल की बात