Hindi News

indianarrative

खालिस्तानी आतंकियों का दुस्साहस! Himachal Pradesh! तिरंगा फहराने को लेकर CM जयराम ठाकुर को दी धमकी

photo courtesy google

हिमाचल प्रदेश में तिरंगा फैलाने को लेकर खालिस्तान समर्थक ग्रुप 'सिख्स फॉर जस्टिस' की ओर से धमकी दी गई है। एसएफजे ने अपनी कथित धमकियों में साफ कहा गाय है कि वो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य में तिरंगा नहीं फहराने देंगे। यह धमकी एक रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए शिमला स्थित कई पत्रकारों को आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर के 12:30 बजे के बीच दी गई। खालिस्तान समर्थक ग्रुप का कहना कि हिमाचल प्रदेश भी पंजाब का हिस्सा रहा है, ऐसे में वहां तिरंगा नहीं फहराने देंगे।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! सितंबर की सैलरी में 95000रु. का इजाफा

जानकारी के मुताबिक धमकी भरे कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गुरपतवंत सिंह पन्नुन बताया। इसके साथ ही उसने कहा कि वो सिख्स फॉर जस्टिस नाम के संगठन का जनरल काउंसल है और वह वॉशिंगटन डीसी से बोल रहा है। कॉल पर धमकी देते हुए शख्स ने कहा कि 'हिमाचल प्रदेश कभी पंजाब का ही हिस्सा हुआ करता था और हम पंजाब में रेफरेंडम की मांग करते हैं। एक बार पंजाब को आजाद कराने के बाद हम हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों को भी वापस लेंगे, जो कभी हमारे थे।'

पन्नुन ने इसके साथ ही किसानों और खालिस्तान समर्थकों से कहा कि वे सीएम जयराम ठाकुर को तिरंगा झंडा न फहराने देंगे। पत्रकारों के अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ आम लोगों को भी धमकी भरी कॉल मिली। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक ट्वीट किया- 'हमें खालिस्तान समर्थक तत्वों की ओर से कुछ रिकॉर्डेड मेसेज मिलने की बात पता चली है। जो पत्रकारों को भेजे गए हैं। हिमाचल प्रदेश की पुलिस राज्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। इसके अलावा राष्ट्रविरोधी तत्वों पर लगाम कसने में भी हम सक्षम हैं, जो राज्य में शांति और सुरक्षा के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। हम केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर उन्हें रोकने के लिए तत्पर हैं।'