Hindi News

indianarrative

Shinde-Fadnavis: जब ‘बागी’ सोते तो रात के सन्नाटे में रणनीति बनाते थे फड़णवीस, शिंदे ने खोला राज, कैसे बनी सरकार!

महाराष्ट्र की राजनीति में खेल करने वाले शिंदे नहीं फडणवीस थे

महाराष्ट्र में एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को समाप्त करते हुए शिंदे ने 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही उन्हें इस सियासी ड्रामा के मूख्य किरदार का भी खुलासा कर दिया है। शिंदे ने खुलासा किया है कि, महाराष्ट्र सियासत का खेल करने वाले वो नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। उन्होंने कहा कि, इस खेल के असली खिलाड़ी फडणवीस हैं, कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे।

शिंदे गुट के विधायक पिछले महीने के अंत में गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में डेरा डाले हुए थे। लेकिन ऐसी खबरें थीं कि शिंदे ने गुवाहाटी से गुजरात पहुंचकर फडणवीस के साथ गुप्त बैठक की थी। खबरों में बताया गया कि, भोर होने से पहले शिंदे गुवाहाटी स्थित होटल में वापस आ गए, जहां वह 40 विधायकों के साथ डेरा डाले हुए थे। शिंदे ने कहा कि, हमारी संख्या कम थी (भाजपा की तुलना में), लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमें आशीर्वाद दिया। मोदी साहब ने शपथ ग्रहण से पहले मुझसे कहा था कि वह मेरी हरसंभव मदद करेंगे। अमित शाह साहब ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।

इसके साथ ही फडणवीस की ओर इशारा करते हुए शिंदे ने कहा कि, लेकिन सबसे बड़े कलाकार तो यह हैं। हम तब मिलते थे जब मेरे साथ के विधायक सो रहे होते थे और उनके जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आता था। शिंदे के इस खुलासे से फडणवीस साफ तौर पर शर्माते दिखे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा, कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे।