Hindi News

indianarrative

भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए क्यों चुनी आज की तारीख, Google पर ये सब सर्च कर रहे हैं लोग!

Courtesy Google

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आज का दिन भगवंत मान के लिए काफी खास रहा है। आज की तारीख 16 मार्च है और 16 नंबर भगवंत मान के लिए काफी लकी रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए भी भगवंत मान 16 तारीख को ही चुना।  इस लकी नंबर का राज 30 साल से उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। भगवंत मान का जन्म यूं तो 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था, लेकिन असल मायने में भगवंत मान की जिंदगी 16 मई 1992 से शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें- The Kashmir Files को देख पाकिस्तान का क्यों खौला खून?, विस्तार से समझे उस वक्त की पाक की नापाक साजिश

16 मई 1992 को भगवंत मान का पहला एलबम आया था। उस दौरान वह बी.कॉम द्वितीय वर्ष में थे। उनके पहले एलबम का नाम 'गोभी दिए, कचिए वपरने' था। इसमें मान ने राजनीतिक भ्रष्टाचार पर ही अपने व्यंग्य से तंज कसा था। वहीं बात 16 मई 2014 को देशभर में लोकसभा चुनावों के नतीजे आए थे। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के संगरूर से भगवंत मान सिंह ने चुनाव लड़ा था। परिणाम आए तो वह चुनाव जीत चुके थे। मतलब 16 मई को भगवंत मान 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने जा चुके थे। आम आदमी पार्टी को राज्य में चार लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- इमरान खान ने खाई कसम- हिंदुस्तान से लेकर रहेंगे कश्मीर, 48 मुस्लिम देशों से मांगा समर्थन

भगवंत मान को लेकर लोग अलग-अलग तरह से गूगल पर सर्च कर रहे हैं। जैसे भगवंत मान की जाति, शिक्षा, वोटों का अंतर आदि, तो चलिए हम आपको बताते है। मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान जट सिख परिवार से आते हैं।  भगवंत मान ने इस बार पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें कुल 82 हजार 592 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी थे। गोल्डी को 24 हजार 386 वोट मिले थे। इस तरह से भगवंत मान ने 58 हजार 206 मतों के अंतर से ये चुनाव जीत लिया। भगवंत मान ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। इसके बाद साल 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम (B.com) करने के लिए एडमिशन तो लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। मान को जुगनू नाम से भी पुकारते हैं।