Hindi News

indianarrative

भारत का तीखापन ‘भूत जोलोकिया’ पहली बार नागालैंड से चलकर पहुंचा लंदन, PM Modi ने जाहिर की खुशी

COURTESY- GOOGLE

दुनिया की सबसे तीखी  मिर्च 'भूत जोलोकिया' को पहली बार भारत से लंदन के लिए निर्यात किया गया। 'भूत जोलोकिया' की एक खेप को गुवाहाटी के रास्ते हवाई मार्ग के जरिए लंदन भेजा गया। इस 'भूत जोलोकिया' को कई नामों से जाना जाता है, जैसे 'किंग चिली', 'राजा मिर्च' और 'घोस्ट पेपर', इसे दुनिया की सबसे तीखी भी माना जाता है। 'भूत जोलोकिया' की एक खेप को नागालैंड के पेरेन जिले के तेनिंग से मंगवाया गया था। इसे गुवाहाटी लाया गया, जहां कृष‍ि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राध‍िकरण (एपीडा) ने पैकहाउस में पैक किया। जिसके बाद इसे लंदन निर्यात किया गया।

यह भी पढ़ें- देश में लौटा Lockdown, कोरोना की तीसरी लहर की आहट से घबरायी केरल सरकार ने लगाया वीकेंड कर्फ्यू

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने नागालैंड से 'भूत जोलोकिया' का लंदन में निर्यात होने पर खुशी जाहिर की जताई और इसे 'अद्भुत खबर' करार दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा- 'शानदार खबर! जिन लोगों ने भूत जोलकिया को खाया है, केवल वही जान सकते हैं कि यह कितना तीखा होता है।'  आपको बता दें कि  'भूत जोलोकिया' ने साल 2007 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम किया था। 'भूत जोलोकिया' को दुनिया की सबसे तीखी मिर्च करार दिया था, यह मिर्च उस समय टोबैसको सॉस से भी कई गुना ज्‍यादा तीखी थी। लेकिन 2011 में Carolina Reaper ने ये खिताब छिन लिया और वो सबसे तीखी मिर्च बन गई।

आपको बता दें कि 'भूत जोलोकिया' की खेती नागालैंड में ही होती है। नागालैंड सरकार को इस मिर्च के लिए साल 2008 में जीआई टैग यानी ज्योग्राफिकल इंडेक्स हासिल हुआ था। असम का तेजपुर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम का इलाका 'भूत जोलोकिया' की खेती के लिए मशहूर है। पकने के बाद भूत जोलोकिया का आकार 6 से 8 सेंटीमीटर का होता है। अक्सर ये पकने पर लाल रंग की दिखाई देती है। एक बार इस मिर्च की खेती ग्वालियर में की गई लेकिन वो तीखेपन में पीछे रह गई। फसल ज्यादातर बारिश में खराब हो गई। भूत जोलोकिया मिर्च सिर्फ खाने का स्‍वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि हथियार बनाने में भी काम आती है। डीआरडीओ इसे हैंड ग्रेनेड बनाने में इस्तेमाल करते है।