Hindi News

indianarrative

कोरोना की जंग में हार गई शूटर दादी, चंद्रो तोमर का 89 साल की उम्र में निधन

Shooter Dadi Passed Away at 89 due to Corona

शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का 89 साल की उम्र में आज निधन हो गया। वो 26 अप्रैल को कोरना से संक्रमित हुई थीं। उनका मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शूटर दादी के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शूटर दादी चंद्रो तोमर की मौत का कारन ब्रेन हेम्ब्रेज बताया जा रहा है। हालांकि वो कोरोना वायरस से भी संक्रमित थीं।

शूटर दादी के बेटे विनोद तोमर ने कहा कि, सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी कोरोना चांज कराई गई थी जो कि सोमवार को रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। चंद्रो तोमर के कोरोना पाजिटिव होने की खबर से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई थी। प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। हालांकि शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

इसे भी पढ़े- फेफड़ों पर ही नहीं शरीर के इन अंगों पर भी Attack करता है Chinese Virus Corona

बताते चले कि, चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी को करियर बनाया था और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीती थीं। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली शूटर दादी के संघर्षों की कहानी को बॉलीवुड ने फिल्म सांड की आंख में पिरोया था। इसके बाद शूटर दादी पूरी दुनिया में छा गई थीं। उनको विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था।