Hindi News

indianarrative

ये चार राशि वाले लोग कछुए वाले अंगूठी पहनने की न करें भूल, वरना करियर हो जाएगा बर्बाद, हो जाओगे कंगाल

photo courtsey Live Today

वास्तु शास्त्र में कछुए को काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कछुआ भगवान विष्णु का अवतार है। इससे घर में सुख और शांति आती है। इसलिए बहुत से लोग घर में धातुओं से बना कछुआ रखते है तो वही कुछ लोग चांदी या सोने के कछुए की अंगूठी भी अपनी उंगली में पहनते है। कहा जाता है कि कछुए वाली अंगूठी पहनने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है। लेकिन ये अंगूठी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- शनिदेव फिर बदलेंगे अपनी चाल, ढैय्या से इन दो राशियों के जीवन में लाएंगे भूचाल, जानिए कैसे करें अपना बचाव ?

कुछ राशि वालों के लिए कछुए की अंगूठी पहनना काफी नुकसानदायक साबित होता है। बिना पंडित की सलाह के अगर इन राशि वाले लोग कछुआ वाली अंगूठी पहन ले तो जान पर बात भी बन आती है। ये राशी है मेष, वृश्चिक, मीन और कन्या, इन चार राशि वाले लोगों को ये अंगूठी को बिना पंड़ित की सलाह के कभी नहीं पहनना चाहिए। वरना इसे पहनने ने करियर खतरे में पड़ सकता है। बिजनेस को नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं, परिवार की सुख, शांति और समृद्धि भी जा सकती है।

 
 

कछुए से जुडी मान्यता-

कछुए के चार पैर होते हैं जिसे अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष का प्रतीक माना गया है।

कछुए का मुख ऊपर की ओर होता है इसलिए उसे स्वर्ग ले जाने वाला द्धार माना जाता है।

कछुए की पुंछ ऊपर से नीचे की तरफ है इसलिए उसे धरती का प्रवेश द्धार माना जाता है।

कछुए की पीठ को सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड माना गया है।

उसकी नौ धारियां ब्रह्माण्ड को 9 खण्डों की तरह है।