Hindi News

indianarrative

Sawan 2022: सावन माह शुरू होने से पहले घर ले आएं भोलेनाथ का ये पसंदीदा पौधा, रातों-रात चमक जाएगी किस्मत

सावन में घर शिवजी का ये प्रिय पौधा

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। पेड़-पौधों से न सिर्फ हमें ऑक्सीजन मिलता है बल्कि जीवन के लिए भी आवश्यक बहुत सी औषधियां, फल, फूल आदि मिलते हैं। हमारे आस-पास में लगे पेड़-पौधे हमारे जीवन को काफी सरल बनाते हैं।  मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी के साथ ये पौधे लगा लिए जाएं,तो जहां भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वहीं, धन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सावन माह में किन पौधों को लगाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा- वास्तु के अनुसार किसी भी चीज का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब उसे सही दिशा में रखा जाए।घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से तुलसी का पौधा शुभ फल देता है। बता दें कि तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से लक्ष्मी जी के साथ भगवान विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होती है।

धतूरे का पौधा– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धतूरा भगवान शिव को बेहद प्रिय है।  इसमें भगवान शिव का वास होता है।  ऐसे में रविवार और मंगलवार के दिन घर में काला धतूरा लगाने की सलाह दी जाती है।  अगर इस दिन धतूरा लगाया जाता है तो ये विशेष फलदायी होता है।  इसे घर में लगाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़े : Vastu Tips: मेहनत के बाद भी नहीं हाथ लग रही सफलता तो मंदिर में चुपचाप रख आएं ये चीजें, घर आएगी खुशहाली

चंपा का पौधा- वास्तु के मुताबिक घर में केले, चंपा, और केतकी का पौधा भी शुभ होता है।  इस पौधे को अगर घर में लगा लिया जाए, तो लाभ मिलता है। चंपा का पौधा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।  इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना उत्तम होता है।

बरगद का पेड़: धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक बरगद के पेड़ में तीनों देवों ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है। माना जाता है कि नियमित रूप से बरगद के पेड़ की पूजा करने से जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं पति की लंबी आयु और संतान सुख के लिए भी बरगद के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है।

शमी का पेड़: धार्मिक शास्त्रों में शमी के पेड़ का संबंध शनि ग्रह से बताया गया है। साथ ही मान्यता है कि रोजाना शाम को तिल के तेल का दीपक शमी के पेड़ के नीचे जलाने से व्यापार और धन में बरकत होती है। शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव की कृपा तो मिलती ही है, साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।