Hindi News

indianarrative

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर इस देशी कंपनी ने कसी कमर- एक दो नहीं बल्कि लॉन्च करेगी इतनी EV कारें

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर इस देशी कंपनी ने कसी कमर

वो समय दूर नहीं है जब सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की वहानों की जगह इलेक्ट्रक वाहनें दौड़ते हुए नजर आएंगी। एक तो पर्यावरण के लिहाज से इलेक्ट्रिक कारें काफी सही हैं और दूसरी ओर तेल के बढ़ते दामों के चलते इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ते जा रही है। आने वाले समय में कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली हैं। अब देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कमर कस ली है। महिंद्रा एक दो नहीं बल्कि कई इलेक्ट्रिक वहानों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंडिया में लोगों को खूब पसंद आ रही यह SUV- साल भर में बिक गई इतनी कारें

महिंद्रा एंड महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में जल्द ही अपनी 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने जा रही है। महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा कि उनकी कंपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को नाम देने के लिए XUV400 मॉनीकर का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, इस नाम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

XUV300 इलेक्ट्रिक SUV का केबिन काफी बड़ा होगा। इसमें चार्जिंग पोर्ट को सामने की तरफ दिया गया है। इसके इंटीरियर में भी नए बदलाव किए जाएंगे। कंपनी साल 2027 तक अपने 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी। इन आठों वाहनों का नाम क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। eXUV300SUV में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स होने के अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV को रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा, जबकि इसके बाकी के फीचर्स ईंधन पर चलने वाली XUV300 जैसे ही होंगे।

यह भी पढ़ें- महंगी हो गई देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली ये देशी SUV कार

कंपनी ने कीमत और ड्राइविंग रेंज का ध्यान रखते हुए बैटरी के दो विकल्प पेश किए हैं। महिंद्रा eXUV300 में महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है। कंपनी का यह पहली कार होगी जिसमें एलजी केम द्वारा विशेष रूप से भारत के लिए बनाई गई बैटरी सेल का इस्तेमाल होगा। इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।