Hindi News

indianarrative

फरवरी में बन रहा ‘घातक’ पंचग्रही योग, भारत-चीन के बीच बढ़ेगा तनाव, कई देशों में युद्ध जैसे हालात

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में फरवरी माह बेहद खास है। इस माह में मकर राशि में ग्रहों का दुर्लभ योग बनने वाला है। एक ही राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिष की ऐसी घटना बहुत ही कम होती है। फरवरी के अंत में पंचग्रही योग बन रहा है। अगले महीने 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। माह की शुरुआत में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि की चार ग्रहों की युति थी। अब चंद्र कुंभ राशि में आ गया है और सूर्य, बुध और शनि की त्रिग्रही युति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पाकिस्तान के बीच जितनी दूरी, यहां उतनी लंबी चमकी आसमान में बिजली, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 26 तारीख को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। तब मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे और पंचग्रही योग बनेगा। इन ग्रह योगों का प्रभाव देश ही नहीं पूरी दुनिया पर भी दिखाई देगा। ये योग मकर राशि में होंगे। सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। शनि चंद्र से शत्रु भाव रखता है। मंगल-शनि भी एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। शनि की मकर राशि में ये योग बनेंगे। इससे प्राकृतिक आपदाएं और कई देशों में युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। भारत-चीन के बीच भी तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में तेजी रहेगी। मंहगाई में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- भारत से पंगा लेना ड्रैगन को पड़ा महंगा, गलवान में हुई झड़प में चीन के 38 सैनिक की मौत, देखें ऑस्ट्रेलिया की ये रिपोर्ट

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। फरवरी में पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। मकर राशि के इन ग्रह योगों का असर इन चुनावों पर भी हो सकती है। शनि, सूर्य, मंगल, चंद्र और कई परस्पर मित्र और शत्रु ग्रह युति बनाएंगे। इस कारण चुनाव वाले राज्यों में कहीं-कहीं हिंसा हो सकती है। इन ग्रहों की युति से भाजपा को लाभ हो सकता है। अन्य पार्टियों में आपसी विवाद की वजह से नुकसान हो सकता है। जनता में सरकारों के प्रति रोष रह सकता है। अब सर्दी का असर कम होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। फरवरी-मार्च में मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतर क्षेत्रों में मावठा गिरने की भी संभावनाएं बहुत कम हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जाएगी। दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।