Hindi News

indianarrative

Swapan Shastra: सपने में प्रेग्नेंट महिला दिखना शुभ है या अशुभ, आपके जीवन पर क्या पड़ता है इसका असर ?

photo courtsey Google

जो भी हम सोचते है, उसका सपना हमें दिखने लगता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी भी चीज को लेकर सपना आ जाता है। आज हम आपको स्प्न शास्त्र के बारे में बताएंगे कि जो आपने सपना देखा है, उसके पीछे का क्या अर्थ है। सपने में अगर आपने गर्भवती महिला को देखा है तो ये शुभ संकेत है। अगर आप शादीशुदा है और आपने सपने में खुद को प्रेग्नेंट देखा है। ये भी ये आपके लिए बेहद शुभ समाचार है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये एक बेहद ही शुभ स्वप्न है। इस सपने के अनुसार आपको जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हो।

यह भी पढ़ें- कोरोना का दूसरी लहर की चपेट में ज्यादा आ रही महिलाएं, पिछले साल की तुलना में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

वहीं अगर आप कुंवारी है और आपने खुद को प्रेग्नेंट देखा है तो ये आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप आर्थिक और पारिवारिक किसी भी प्रकार की परेशानियों में पड़ सकती है। अगर कोई कुंवारी लड़की इस प्रकार का कोई सपना देखती है तो उस सावधान हो जाना चाहिए और अपने जीवन के सभी फैसले सोच समझकर लेने चाहिए। इस सपने का बुरा असर अधिक पड़ता है। वहीं सपने में कोई महिला स्वंय का गर्भपात होते हुए देखती है तो स्वप्न शास्त्र में इसे एक अशुभ स्वप्न माना गया है।

इस सपने के अनुसार, उस महिला के घर में मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है। समाजिक और आर्थिक किसी भी प्रकार की मुसीबत उसके द्वार पर दस्तक दे सकती है। इसलिए इस सपने को अत्यंत ही अशुभ माना गया है। सपने में अगर कोई पुरुष स्वंय को गर्भ धारण करते हुए देखता है तो ये सपना उस पुरुष के लिए बेहद ही शुभ है। इस सपने के अनुसार उस पुरुष का कोई काम जल्द ही पूर्ण होने वाला है। सपने में पुरुष का गर्भधारण इस बात की और भी सकेंत करता है कि इस समय में समाज में उस पुरुष का मान- सम्मान और भी अधिक बढ़ने वाला है। इसलिए इस सपने को अत्यंत ही शुभ माना गया है।