Hindi News

indianarrative

Karwa Chauth 2021: नखरेदार चंद्रमा इस बार भी खूब सताने वाला हैं, जानें करवाचौथ पर किस समय निकलेगा चांद

courtesy google

करवाचौथ के त्योहार की धूम बाजारों में साफ देखने को मिल रही है। कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने से चंद्र देव पति को लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं। हर बार की तरह इस बार भी चांद दर्शन देने में खूब नरखे दिखाने वाले हैं। चंद्र देव खूब सताने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि चंद्रमा निकलने का समय और पिछले पांच का चंद्रोदय का वक्त –

यह भी पढ़ें- आइटम गर्ल से पहले मुंबई की 'गुंडी' थीं मलाइका अरोड़ा, नाम से ही थर-थर कांपता था स्कूल का हर एक बच्चा, जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी       


चांद निकलने का समय-

चांद निकलने का समय अलग-अलग जगहों पर  अलग-अलग होता है। इस साल चंद्रोदय का समय 08 बजकर 11 मिनट है।

पिछले पांच सालों की बात करें तो करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय-

4 नवंबर 2020 चंद्र दर्शन का समय- रात 08 बजकर 12 मिनट पर।

17 अक्टूबर 2019 चंद्र दर्शन का समय- रात 08 बजकर 16 मिनट।

27 अक्टूबर 2018 चंद्र दर्शन का समय- रात 07 बजकर 55 मिनट पर।

8 अक्टूबर 2017 चंद्र दर्शन का समय- रात 08 बजकर 10 मिनट पर।

19 अक्टूबर 2016 चंद्र दर्शन का समय- रात 08 बजकर 46 मिनट पर।