Hindi News

indianarrative

बुध ग्रह ने कन्या राशि में किया प्रवेश, अब चमकेगी इन चार राशियों की किस्मत, बेहिसाब बरसेगा पैसा और होगा तगड़ा प्रमोशन

COURTESY- GOOGLE

अगस्त जहां त्योहारों का सीजन लेकर आया हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए किस्मत को जगाने भी आया हैं। इस महीने में कई बड़े ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया। अगस्त के आखिर में कुछ और ग्रह राशि परिवर्तन करेंगें। सूर्य ग्रह ने 17 अगस्त को सिंह में प्रवेश किया तो वहीं बुध ग्रह भी अपनी राशि बदलेगा। बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा। बुध का गोचर 26 अगस्त की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो चुका हैं। इस गोचर से कई दूसरी राशियों को भी फायदा मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं लाभ से लबालब रहने वाली इन राशियों के बारे में-

यह भी पढ़ें- कोबरा के टुकड़े-टुकड़े कर शेफ बनाने जा रहा था सूप, 20 मिनट बाद सांप ने ऐसे लिया बदला

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए 31 अगस्त तक का समय शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं।

मिथुन राशि- अगस्त का महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। महीने के अंत तक आपको शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे।

तुला राशि- आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। भाग्योदय होने की उम्मीद है। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को अगस्त माह के अंत तक सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे।