Hindi News

indianarrative

Shri Krishna Mantra: बीमारी हो या फिर कोई मुसीबत, श्रीकृष्ण के इन मंत्रों से दूर होगी सारी परेशानी

photo courtesy Google

श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। उन्हें कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी जाना जाता है। उनके बाल रूप की गई लीलाएं सभी के मन को लुभाती है। मान्यता है कि अगर कोई भक्त सच्चे मन से भगवान कृष्ण को याद कर ले तो उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। वर्तमान समय में महामारी लोगों के सामने परेशानी बनकर खड़ी है। ऐसे में भगवान कृष्ण के इन मंत्रों का जाप करने से अपना मन शांत रखे। इन मंत्रों से न सिर्फ कष्ट मिटेंगे बल्कि बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

मुसीबतों को दूर करने से लिए जपे ये मंत्र-

'हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन।

आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन।।'

जब भी आप मुसीबत में हो तो इस मंत्र का कम से कम 108 बार जपे। मंत्र का जाप सच्चे मन से और पूरी निष्ठा के साथ करे। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से श्रीकृष्ण अपनी कृपा बरसाते है।

 

यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में हो गई देरी !, तो घबराइए नहीं, एक्सपर्ट्स ने दिए जरुरी सुझाव

 

बीमारियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप-

'ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।

सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।'

ये गूढ़ मंत्र है जो सभी प्रकार के भय, संकट और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। रोजाना सुबह नींद से जगते ही बिना किसी से कुछ बोले तीन बार इस मंत्र का जाप करने से बीमारियां दूर होती है और अनिष्ट का अंत होता है।'

 

सुख-समृद्धि के लिए ये मंत्र है खास-

'ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय'

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप जो भी भक्त करता है उसे सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

 

धन प्राप्ति के लिए मंत्र का जाप-

'कृं कृष्णाय नमः'

मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का धन अगर कहीं अटका हुआ हो तो उसकी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस मंत्र के जाप से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

मंत्र को देवी द्रोपदी का ध्यान करते हुए जपें। जीवन में बार-बार समस्याएं आ रही हो तो रोजाना मंत्रों का जप करीब 108 बार करें। साथ ही इस मंत्र को पूरी लगन व आस्था से जपें। मन में यहीं सोचें कि भगवान श्रीकृष्ण आपकी मदद जरूर करेंगे। साथ ही आपकी समस्याएं जल्दी ही दूर हो जाएगी।‌ सच्ची लगन व आस्था रखने वालों की भगवान जल्दी सुनते हैं।