Hindi News

indianarrative

Tech Mahindra Group की इस कंपनी में कई पद खाली, सलेक्शन होने पर डबल होगी सैलरी, अपडेट कर लें रिज्यूम

courtesy google

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो टेक महिंद्रा ग्रुप की कंपनी कॉमविवा आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। दरअसल, कॉमविवा आने वाले समय में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालेगी। अगर आप भी कंपनी के साथ काम करना चाहते है तो अपना बायोडेटा तैयार लें। जानकारी के मुताबिक, टेक महिंद्रा समूह की कंपनी कॉमविवा जुलाई 2022 तक करीब 600 इंजीनियरों की भर्ती करने वाली है। इसकी घोषणा हाल ही में कंपनी ने की है।

यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में मिला अब तक का सबसे बड़ा एलियन ग्रह, बृहस्पति के आकार से 11 गुना बड़ा, देख वैज्ञानिक भी हुए हैरान

आपको बता दें कि कॉमविवा मुख्य रूप से मोबाइल उपकरण आधारित ऐप एवं प्रौद्योगिकी के लिए आईटी समाधान मुहैया करवाती है। कॉमविवा के सीईओ मनोरंजन महापात्र ने एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी दूसरे शहरों में अपने कारोबार को बढ़ावा देने जा रही है। ऐसे में भुवनेश्वर केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। यह केंद्र कंपनी की नई रणनीति के तहत तीन साल पहले खोला गया था।

यह भी पढ़ें- महंगे पेट्रोल-डीजल से मोदी सरकार को हुई मोटी कमाई, जानें तिजोरी में कितने करोड़ रुपए हुए जमा

सीईओ महापात्र ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी टीम में करीब 2,000 सदस्य हैं। हम सालाना करीब 600 लोगों की भर्तियां करेंगे। इनमें से करीब 300 की भर्ती सीधे विश्वविद्यालयों से की जाएगी जबकि बाकी के 200 या 300 लोग अनुभवी होंगे। कंपनी में पिछली कुछ तिमाहियों में नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर लगभग 20-23 प्रतिशत हो गई है, जो पूर्व में 15-16 प्रतिशत थी। कंपनी की योजना जुलाई 2022 तक करीब 600 लोगों की भर्ती करने की है और भुवनेश्वर केंद्र में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए इसके बाद भी भर्तियां जारी रहेंगी।