Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: लखपति बनना है तो घर में लगाए इस रंग के पर्दे, कर्ज से मिलेगा छुटकारा, प्रॉपर्टी होगी डबल

Courtesy Google

घर में जिस तरह पेंट खूबसूरती को बढ़ाते है, वैसे ही पर्दे घर क रौनक को और बढ़ा जेते है। लेकिन ये पर्दे अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाए जाएं तो इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। लेकिन अगर इन नियमों को अनदेखा किया जाएं तो इससे परिवार पर आफर टूट पड़ती है। सभी समस्याएं दूर होती हैं। वास्तु शास्त्र से पर्दे लगाना शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते है कि पर्दे लगाने के लिए वास्तु नियम-

जानकारों का कहना है कि घर में पर्दे लगाते समय दिशा और रंग का ध्यान रखना चाहिए। घरों में अगर झगड़े और कलह चल रही है या फिर घर के लोगों का आपस में मनमुटाव चल रहा है, तो ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने से फर्क दिखेगा। इससे परिवार के लोगों में प्रेम बढ़ता है और घर में शांति बनी रहती है।   

यह भी पढ़ें- मंगल ग्रह पर फंसे हैं तो वहां भी मदद करने आएगा भारत… यूक्रेन संकट के बीच लोगों को आई सुषमा स्‍वराज की याद

कई बार मेहनत के बावजूद मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता। मेहनत के बाद भी व्यक्ति के हाथ में असफलता ही हाथ लगती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार घर की पश्चिन दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने से आपको जीवन की सभी परेशानियों से राहत मिलेगी। 

कर्ज और पैसों की परेशानी से जूझ रहे लोगों को घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगता है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को घर की पूर्वी दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। बिजनेस आदि में लाभ के लिए भी यही उपाय उत्तम हैं। इन सारे उपायों के करने से जीवन की सभी समस्याएं हल होंगी। और जीवन में सकारात्मकता आएगी।