Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ऐसे करें घर की सजावट, बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा, हो जाओगे मालामाल

photo courtesy Google

वास्तु शास्त्र में हर उस चीज का जिक्र है, जिन्हें हम रोजाना में इस्तेमाल करते है। साथ ही जो हमारे घर में मौजूद रहती है। आपके घर में रखी हर वस्तु, फिर चाहे पर इंटीरियर डेकोरेशन का सामान हो फिर पौधे, घर के वास्तु से जुड़ी होती है। अगर वास्तु के अनुसार इन वस्तुओं को घर में रखा जाए, तो घर सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार वाले तनाव से दूर रहते है। चलिए आज हम आपको आपके घर में मौजूद चीजों के लिए वास्तु के बारे में बताते है।

प्रवेश द्वार- वास्तु में प्रवेश द्वार को बहुत अहम माना गया है। चूंकि घर का ये एंट्री प्वाइंट है, इसलिए इसे साफ-सुथरा रखना बेहद जरुरी है। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक ,ॐ, कलश, शंख, मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जी जैसे प्रतीक चिह्न लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

तस्वीरें- घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि घोड़ा बलिष्टता, विस्तार, गति और पौरुष बल का प्रतिनिधित्व करते हैं। घोड़े का शोपीस या भागते हुए घोड़ों की तस्वीर पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाने से कारोबार तेज गति से चलता आती है। धैर्य का प्रतीक हाथी की तस्वीर भी शुभ होती है। इसे उत्तर या दक्षिण दिशा में लगाने से यश प्राप्ति होती हैं। शांति की प्रतीक गाय की तस्वीर पूर्व, दक्षिण-पूर्व में रखने से दुःख और चिंताएं समाप्त होती है।

यह भी पढ़ें- August में ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, छप्पड़फाड़ बरसेगा पैसा

पौधे- ड्राइंग रूम में पूर्व या उत्तर में मनीप्लांट, बैम्बू बंच या कोई छोटा इंडोर प्लांट जैसे पौधे रखना सुंदरता के साथ-साथ समृद्धि भी आती है। हरे-भरे पौधे देखने से मन को सुकून मिलता है, वहीं तनाव दूर होता है और ख़ुशी महसूस होती है। लेकिन ध्यान रहे सूखे, कांटेदार और बोन्साई पौधे निराशा के सूचक हैं, इन्हें न लगाएं।

पूजाघर- घर में पूजा का घर उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए। इस दिशा में पूजाघर या अपने इष्टदेव की तस्वीर स्थापित करें। ऐसा करने से हमेशा परमात्मा का आशीर्वाद बना रहता है। अपने दिवंगतों की फोटो दक्षिण-पश्चिम में लगाएं। शुभ परिणामों के लिए घर के पश्चिम जोन में आप अपने गुरु की फोटो लगाकर पूजन कर सकते हैं।

पेंट- वास्तु नियमों के अनुसार पेंट कराने से घर में पंचतत्वों का संतुलन ठीक रहता है। खुशहाली बनी रहती है। हल्के नीले एवं हरे रंग को वास्तु में स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे माने गए हैं। इन रंगों को ड्राइंग रूम में करवाएं। पीला रंग व्यक्ति के मस्तिष्क को सक्रिय रखता है। इस रंग को अध्ययन कक्ष में प्रयोग करना चाहिए। तनाव को दूर रखने वाला वायलेट रंग को पूजा घर में करवाना शुभ होता है। गुलाबी, लाल, नारंगी रंग को बेडरुम में कराना चाहिए।