Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: चुटकी भर नमक से घर में बनी रहेगी शांति, परिवार में बढ़ेगा प्यार, बीमारियां भी रहेंगी दूर

courtesy google

एक कहावत आपने सुनी होगी- 'जिस घर में चार बर्तन होते है, वहां आवाज होती ही है', यानी घर में जितने सदस्य होते है। उनके सब के विचार अलग-अलग होते है, जिसके कारण अनबन बनी रहती है। लेकिन कभी-कभी ये अनबन इतनी आगे बढ़ जाती है कि लड़ाई का रुप ले लेती है। नतीजा, घर का वातावरण अशांत बना रहता है। लेकिन अगर आप कुछ उपाय करें तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

घर का कलह दूर करने के लिए सेंधा या खड़ा नमक ले। इसे शयनकक्ष या घर के किसी एक कमरे में रख दें। महीने भर के बाद इन टुकड़ों को बदल दें। इस एक उपाय से पति पत्नी में क्लेश समाप्त होता है।

नमक खाने में सावधानी रखनी भी जरुरी है। कहा गया है कि हमें किसी का भी नमक नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर शत्रु या पापी पुरुष के घर का नमक बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए। अगर हम इस से परहेज नहीं रखते हैं तो पुण्य समाप्त होता है।

यह भी पढ़ें- Good Luck Sign: गौरैया ने घर में बनाया घोंसला तो आपके साथ होने वाली है ये चौंकाने वाली घटना

अगर घर में वास्तु दोष है तो इससे बचने के लिए एक कटोरी में नमक भरकर हमें अपने बाथरूम में रख देना चाहिए। वह 1 माह के पश्चात बदल दे। साथ ही गुरुवार के दिन को छोड़कर अन्य दिनों में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक डालें।

अगर आपके यहां कोई लंबे समय से बीमार है तो उसके सिरहाने में कांच के एक बर्तन में नमक रख दें 1 सप्ताह में उस नमक को बदलें। ऐसा करने पर रोगी की सेहत मे सुधार होगा। दूर होती है मन की बेचैनी

अगर आपका मन बेचैन रहता है। चिंतित रहते हैं या मन अशांत रहता है ऐसे में बताया गया है कि चुटकी नमक डालकर प्रतिदिन स्नान करें। ऐसा करने पर उक्त समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।