Hindi News

indianarrative

4 महीने बाद एलियंस करेंगे धरती पर हमला, 2022 में दुनिया को तबाह करने की बनाया प्लान!

courtesy google

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां एलियंस की तलाश में जुटी हुई हैं। एलियंस को लेकर वैज्ञानिक कई तरह के दावे करते आए है। इस कड़ी में बायोसाइंस नामक जर्नल में प्रकाशित एक नई स्टडी में कहा गया है कि धरती पर जल्द ही एलियंस आने वाले हैं। इंसानों को इसके लिए तैयारी करनी होगी। एक रिसर्च के शोधकर्ताओं के मुताबिक, स्पेस इंडस्ट्री को भविष्य में भारी नुकसान होने की संभावना है। ये धरती पर रह रहे जीवों  के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। पृथ्वी पर एलियंस की घुसपैठ होने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- सनी लियोनी को इस राज्य के गृहमंत्री ने दी धमकी, 'मधुबन में राधिका नाचे' गाने पर 'अश्लील डांस' पर फूटा गुस्सा

एक नई स्टडी के मुताबिक, स्पेस एक्सप्लोरेशन में इजाफे की वजह से पृथ्वी पर एलियंस जीवों की घुसपैठ हो सकती है। वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि मानव स्पेसक्राफ्ट अनजाने में दूसरे ग्रह से एलियन जीवों को अपने साथ वापस पृथ्वी पर ला सकता है। ये थ्योरी मानवता के इतिहास पर आधारित है, क्योंकि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इंसानों की वजह से पृथ्वी के कई हिस्सों में ऐसे जानवर पहुंचे, जिन्होंने वहां की मूल प्रजातियों को खत्म कर दिया। इसका एक उदाहरण एक बदबूदार बग कीड़ा है, जो पूर्वी एशिया के शिपिंग क्रेट पर सवार होकर अमेरिका पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- तालिबान का 'भस्मासुर' रूप देख घबराया इमरान खान, चारों तरफ से घिरा पाकिस्तान

नई स्टडी से पता चलता है कि ऐसा ही एलियन प्रजातियों के साथ भी हो सकता है या इंसान पृथ्वी के जीवों के जरिए अन्य ग्रहों को भी गंदा कर सकता है। रिसर्चर्स ने अपने आर्टिकल में लिखा- स्पेस एक्सप्लोरेशन और कमर्शियल इस्तेमाल की योजना तेजी से विस्तारित हो रही है। ऐसे में हमें बायोसिक्योरिटी उपाय और जोखिम आकलन को बेहतर करना होगा  इससे पहले एक रिपोर्ट में एलियंस को लेकर भविष्यवाणी की गई थी। जिसमें बताया गया था कि एलियंस मई, 2022 में पृथ्वी का रुख करेंगे और इस दौरान उनका अमेरिका से 'अंतर-आयामी युद्ध' होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार एलियंस धरती पर 24 मई, 2022 को कदम रखेंगे और काफी कुछ भयानक होगा।