Hindi News

indianarrative

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस को छोड़ इस टीम की ओर खेलेंगे हार्दिक पांड्या और क्रुणाल

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस को छोड़ इस टीम की ओर खेलेंगे हार्दिक पांड्या और क्रुणाल

देश के साथ-साथ दुनिया भर में क्रिकेट के जितने प्रेमी हैं उतने किसी खेल के नहीं हैं यही वजह है कि कहीं पर भी किसी भी देश में क्रिकेट हो तो स्टेडियम खचाखच भरा रहता है। IPL में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के एक साथ खलने के चलते दुनियाभर को IPL खुब देखते हैं। अब IPL 2022की तैयारियां शुरू हो गई हैं और 2022के लिए कैन सि टीम किस खिलाड़ी को रिटने करने वाला है इसका फैसला 30नवंबर तक हो जाएगा। इससे पहले मीडिया में कई ऐसी खबरें आई हैं जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: इन धुरंधरों के कंधों पर टीम इंडिया की जिम्मेदारी

खबरों की माने तो मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022के लिए हार्दिक पांड्या को शायद ही रिटने करेगी। साथ ही उनके बड़े भाई क्रुणाल भी रिटेन नहीं होंगे। दोनों ही भाइयों ने गेंद और बल्ले से मुंबई को कई मैच जिताए हैं लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी से इनका रास्ता अलग होने वाला है। एक रिपोर्ट की माने तो हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद से खेलते नजर आ सकते हैं। खबरें हैं कि दोनों भाई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: आज भी जीत का स्वाद नहीं चख पाएगी न्यूजीलैंड

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और काइरन पोलार्ड को रिटने कर सकती है। वैसे रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में इशान किशन का नाम भी सामने आ रहा है। इसका मतलब सूर्यकुमार और इशान के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। CSK यानी चेन्नई सुरकिंग्स की बात करें तो, महेंद्र सिंह धोनी, जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ का रिटेन होना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, सैम करन और मोइन अली के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ का रिटेन होना तय बताया जा रहा है, वहीं विदेशी खिलाड़ी में एनरिक नॉर्खिया और कागिसो रबाडा के बीच टक्कर है।