Hindi News

indianarrative

IND vs SA सीरीज के बीच सामने आई हैरतअंगेज खबर, साउथ अफ्रीका के इस धुरंधर खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

courtesy google

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने संन्यास का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है। ये फैसला काफी चौंकाने वाला इसलिए था, क्योंकि मौरिस इस वक्त खेलने के लिए फिट थे और वो लंबा खेल सकते थे। लेकिन अब क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर फैंस को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- Delhi Lockdown: WHF पर रहेंगे निजी दफ्तर के कर्मचारी, उल्लंघन करने पर इस धारा के तहत मिलेगी सजा  

मॉरिस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'आज मै क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करता हूं। मेरी छोटी या बड़ी जैसा भी यह सफर रहा। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। यह काफी मजेदार यात्रा थी। टाइटन्स टीम में कोचिंग की भूमिका में आकर काफी अच्छा लग रहा है।' आपको बता दें कि मॉरिस आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेले थे। इस टूर्नामेंट में वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 69 मैच में 94 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें- भारत रत्न लता मंगेशकर को लेकर आई बुरी खबर, सदमे में फैंस 

आपको बता दें कि क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर रहे हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में क्रिस मॉरिस ने इतिहास रच दिया था। वो युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए ऑक्शन में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। क्रिस मॉरिस अब कोचिंग में हाथ आजमाएंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की घरेलू क्रिकेट टीम टाइटन्स का कोच बनाया गया है। उनके करियर की बात करें तो वह कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल रही हैं।