Hindi News

indianarrative

IND vs SL: इंडिया ने हराया श्रीलंका को, पछाड़ा ऑस्ट्रलिया को और कब्जा किया World Record पर, देखें कैसे

photo courtesy Google

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन टीम इंडिया 2-0 की बढ़त के साथ जीतने में कामयाब रही। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने कई और भी रिकॉर्ड और उपलब्धियां हासिल की। दरअसल, भारत की श्रीलंका के खिलाफ ये वनडे मैचों में 93वीं जीत थीं। इस तरह उसने एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर 92 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Olympics 2021Cancelled: बड़ी खबर! रद्द हो सकते हैं टोक्यो ओलंपिक गेम्स

श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में ही भारत की ये लगातार 10वीं वनडे जीत है। 2012 के बाद से अब तक भारत श्रीलंका में उससे एक भी वनडे नहीं हारा है। इस मामले में श्रीलंका से आगे सिर्फ जिम्बाब्वे है, जिसके खिलाफ 11 जीत का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 9वीं वनडे सीरीज जीत ली है। भारत 1997 से श्रीलंका के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारा है। 1997 में श्रीलंका दौरे पर भारत को 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: दूसरे वनडे में मिली रोमांचक जीत, इंग्लैंड में झूम उठे विराट कोहली, देखें वीडियो

वहीं अगर तीनों फॉर्मेट की बात की जाए, तो पिछली 20 सीरीज से भारत एक बार भी नहीं हारा है। इस दौरान वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज मिलाकर भारत ने 18 में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। दूसरे वनडे मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर और कप्तान दासुन शनाका बीच ग्राउंड पर बहस करते दिख रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद आर्थर ग्राउंड में गए और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जा रहे शनाका को कुछ कहा। इसके बाद शनाका और उनके बीच बहस होने लगी।