Hindi News

indianarrative

Tokyo Paralympics 2020: भारतीय एथलीट का कमाल, हाई जंप में मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने भारत को दिलाए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

courtesy google

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन अभी भी जारी है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार का दिन भी काफी अच्छा रहा। भारत के सिंघराज अधाना ने आज सुबह शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद अब हाई जंप में भारत के मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर मेडल और इसी कैटेगरी में शरद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। पैरा एथलीट ने पुरुषों की हाई जंप टी63 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021: चौके-छक्कों की लगाने वाला राजस्थान रॉयल्स का मजबूत खिलाड़ी होगा टीम से बाहर! जानें क्यों?

पिछले रियो पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की टी-42 ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तमिलनाडु के मरियप्पन ने सभी देशवासियों का दिल जीत लिया था। इसके बाद 2019 विश्व पैर एथलीट चैंपियनशिप में भी मरियप्पन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी इवेंट में शरद कुमार ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक को अपने नाम किया। पोडियम पर दो भारतीय ने जगह बनाते हुए देश का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: यहां निकली शानदार वैकेंसी, 7th Pay Commission के तहत  मिलेगी 2 लाख रुपए सैलरी

जापान की राजधानी टोक्यो में जारी पैरालिंपिक में भारत ने अब तक का सबसे बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदकों की संख्या दोहरे अंक तक पहुंचा दी है। भारत ने अब तक टोक्यो पैरालिंपिक में कुल 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल हासिल किए हैं। जयपुर की 19 साल की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। हरियाणा के सोनीपत के 23 साल के सुमित अंतिल ने अपने पांचवें प्रयास में नया विश्व रिकार्ड बनाते हुए 68.55 मीटर दूर तक भाला फेंका, जो दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके साथ उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।