Hindi News

indianarrative

Afghanistan की पहली महिला पायलट, जिसने तालिबान की धमकी के बावजूद उड़ाया मिलिट्री एयरक्राफ्ट

photo courtesy google

अफगास्तिान का तालिबान पर कब्जा होने के बाद महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों की खबरें सामने आ रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाके अफगानी महिलाओं को बंधक बनाकर जबरन उनसे शादी कर रहे हैं। तालिबान के डर से महिलाएं घर में छिपने को मजबूर हैं, लेकिन आज हम आपको उस महिला के बारे में बताएंगे, जिसने अकेले ही अपने हौंसलों से तालिबान की छक्के छुड़ा दिए। इस अफगानी महिला का नाम हैं 'निलोफर रहमानी'…. निलोफर रहमानी अफगानिस्तान की पहली महिला मिलिट्री पायलट हैं।

यह भी पढ़ें- मिलिए, अफगानिस्तान की पहली महिला रैपर से, जो बनीं लाखों महिलाओं की आवाज

जिस समय निलोफर का जन्‍म हुआ उस समय अफगानिस्‍तान में सो‍वियत वॉर चल रहा था। उनके पिता भी अफगान एयरफोर्स का हिस्‍सा रह चुके हैं। उन्‍होंने अपने पिता के साथ दो महिला पायलट्स को फ्लाइंग करते देखा था और तब से ही उनके मन में भी पायलट बनने का सपना पनपने लगा। 18 साल की उम्र में निलोफर अफगान एयरफोर्स में शामिल हो गई। साल 2015 में उन्‍हें अमेरिकी विदेश विभाग के तहत आने वाले इंटरनेशनल वीमेन ऑफ करेज अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस बीच इनके परिवार को कई बार तालिबान से धमकियां भी मिलीं, लेकिन तालिबानी की खोखली धमकियों को नजरअंदाज करते हुए निलोफर ने लगन और हिम्मत से अपनी उड़ान जारी है। निलोफर ने 12 अप्रैल को काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जिसके चलते वो मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। निलोफर का सपना सी-130 जे हरक्‍यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को उड़ाने का था। आपको बता दें कि ये दुनिया का सबसे एडवांस्‍ड ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, लेकिन निलोफर को अफगानिस्‍तान एयरफोर्स छोड़ना पड़ा, क्योंकि उनके परिवार को एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें- इसे कहते हैं दिलेरी! 'अफगान विमन पॉवर' के सामने ठण्डी पड़ गईं तालिबान की बंदूकें, देखें वीडियो

अफगानिस्‍तान एयरफोर्स ने उनके पिता को ये कहकर नौकरी से निकाल दिया कि उनकी बेटी का मिलिट्री करियर देश की बाकी महिलाओं के लिए खतरा बन गया है। साल 2018 में अमेरिका ने उन्‍हें शरण दी। निलोफर अमेरिका के फ्लोरिडा के टैंपा में रह रही हैं औक फ्लोरिडा में एक ट्रांसलेटर की जॉब करती हैं। तीन भाषाओं फारसी, दारी और इंग्लिश बोलने में माहिर निलोफर का सपना अमेरिकी वायुसेना के लिए प्‍लेन उड़ाना है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए उन्‍हें अमेरिका का नागरिक बनना होगा। निलोफर को डर है कि समय बीतने के साथ उनकी फ्लाइंग स्किल्‍स में गिरावट हो सकती है।