Hindi News

indianarrative

इसे कहते हैं दिलेरी! ‘अफगान विमन पॉवर’ के सामने ठण्डी पड़ गईं तालिबान की बंदूकें, देखें वीडियो

photo courtesy google

अफगानिस्तान में तालिबान ने करीब 20 साल बाद फिर से कब्जा जमा लिया हैं। जिसके चलते पूरे अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है। जहां एक तरफ लोग अपना देश और घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विमन पॉवर अभी भी तालिबानियों के सामने डटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर काबुल शहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ अफगानी महिलाएं हाथ में बैनर लिए हुए तालिबान का विरोध कर रही हैं। वहां तालिबान के लड़ाके भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Talibani Interview: अफगानिस्तान महिलाओं को वोट देने के अधिकार पर ठहाके लगाकर हंसने लगे तालिबानी, पत्रकारों को दी बड़ी चेतावनी

वीडियो में हिजाब पहनी महिलाएं पोस्टर्स लेकर तालिबान के अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं के हाथों में जो पोस्टर हैं, उसमें लिखा हैं- 'महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से गायब न करे।' महिलाएं तालिबान से समानता के अधिकार की मांग कर रही हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सत्ता और रोजगार में बराबरी दी जाए। तकरीबन 10 तालिबानी लड़ाके वहां मौजूद हैं और सबके हाथों में हथियार भी है। बावजूद इसके ये महिलाएं बिना किसी डर के तालिबान को चुनौती दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: 32 दिन बाद गिरे डीजल के दाम, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना हुआ सस्ता

आपका बता दें कि इस वीडियो के अलावा, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें महिला पत्रकार तालिबानी लड़ाकों से पूछ रही हैं कि क्या उनके राज में अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा। सवाल का जवाब देते बुए तालिबान आंतकी कहते हैं कि इस्लामिक कानून यानी शरिया के मुताबिक, महिलाओं को सारे अधिकार मिलेंगे। इसके बाद महिला पत्रकार पूछती है कि क्या अफगानी नागरिकों को किसी महिला को वोट देकर सत्ता में लाने का अधिकार होगा। इस सवाल का जवाब दिए बिना, तालिबान आतंकी ठहाके लगाते हसंते हैं और कैमरा बंद करने के लिए कहते हैं। वीडियो में एक आतंकी कहता सुना जा सकता है- इस सवाल पर मुझे हंसी आ गई।