Hindi News

indianarrative

अफ्रीकी खदानों से फिर निकला दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, देखें कितनी है इसकी कीमत

COURTESY- GOOGLE

अफ्रीका की धरती अनमोल खजाना उगल रही है। हाल ही मे अफ्रीका के बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला था। अब एक बार फिर बोत्सवाना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा निकला है। ये हीरा सफेद रंग का है। ये हीरा दिखने में बड़ा और आकर्षक है। बताया जा रहा है कि इस हीरे का वजन 1,174.76 कैरेट है। इस हीरे की खोज हीरा कंपनी 'लूकारा' ने की है। फिलहाल ये हीरा राष्ट्रपति मोक्गवेत्सी मासी को सौंप दिया गया है। इस हीरे के मिलने के बाद अफ्रीका सरकार काफी खुश है। 

 

यह भी पढ़ें- अफ्रीका की सरजमीं ने उगला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा 'हीरा', चमक ऐसी कि देखते ही आंखें हो जाएं चकाचौंध

जानकारी के मुताबिक, 1,174.76 कैरेट का ये हीरा करावे डायमंड माइन से बरामद किया गया है। इस हीरे का आकार 77x55x33 मिमी है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा कहा जा रहा है। सफेद रंग के इस हीरे की दुनिया भर में काफी डिमांड है। अभी तक 17 हीरे करावे में मिले है, जो 100 कैरेट से ज्यादा के है। इनमें से पांच 300 कैरेट के है। इससे पहले, बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा एक खदान से निकाला गया था। इस हीरे की खोज कंपनी देबस्वाना ने की थी। ये हीरा 1,098 कैरेट का था। वहीं आकार 73mm लंबा और 52mm चौड़ा है।

इससे भी पहले साल 1905 में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा दक्षिण अफ्रीका में मिला था। ये लगभग 3,106 कैरेट का था। वहीं, एक टेनिस बॉल के आकार वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा 2015 में पूर्वोत्तर बोत्सवाना में खोजा गया था। ये हीरा 1109 कैरेट का था और इसे लसेदी ला रोना कहा जाता था। हालांकि, अब इस नए हीरे की खोज के बाद ये तीसरे स्थान पर आ गया है। दुनिया के 10 में से 6 बड़े हीरे बोत्‍सवाना से ही मिले है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश की आमदनी कम हो गई थी। ऐसे में इस हीरे के मिलने से सरकार को बड़ी राहत मिली है। हीरा कंपनियां जितना हीरा बेचती हैं, उसका 80 फीसदी राजस्‍व सरकार के पास जाता है।