Hindi News

indianarrative

Fight 2 Corona: कोरोना के खिलाफ जंग में हम भारत के साथ, फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने हिंदी में लिखी इमोशनल पोस्ट, जीत लिए हिंदुस्तानियों के दिल!

फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने लिखी भावुक पोस्ट

'फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने हिंदी में भावुक पोस्ट लिख कर हर हिंदुस्तानी का दिल जीत लिया है। राष्ट्रपति मैंक्रो ने लिखा है कि हम लोग मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमने भारत को मेडिकल मदद किसी राजनीति के तहत नहीं बल्कि भारत की अमेरिकियों के प्रति दयालुता को देखते हुए की है। अमेरिका को जब जरूरत थी तो भारत ने बिना देरी अमेरिका की मदद की थी।'

भारत की बड़ी आबादी में कोरोना फैल चुका है। कोरोना से लड़ाई लड़ी जा रही है। विदेशी दोस्तों ने भी भारत को इस जंग में भारत की मदद की है। इस लड़ाई में फ्रांस ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन जेनरेटर भेजने की घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर हिंदी में एक भावुक पोस्ट लिखा है।

हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। फ्रांस और…

Posted by Emmanuel Macron on Tuesday, April 27, 2021

इमैनुएल मैक्रों ने लिखा है, ''हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं: हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं। फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन तथा 8 ऑक्सीजन जेनरेटर भेजेगा। प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है।''

इसे भी देखेंः भारत का ऑल वेदर फ्रेंड फ्रांस 

उन्होंने आगे लिखा, 'हमारे मंत्रालयों के विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ्रांसीसी कंपनियां लामबंद हो रही हैं और वे पहले से अधिक संख्या में मौजूद हैं! एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है। यह हमारे देशों के बीच मित्रता के केंद्र में है। हम एक साथ मिलकर जीतेंगे।''

कोरोना इस लड़ाई में अमेरिका और फ्रांस के अलावा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और चीन सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की घोषणा की है। कुछ देशों से तो मदद का सामान भारत के हवाईअड्डों पर उतरने भी लगा है। आपको बता दें कि भारत ने दुनिया के कई देशों को वैक्सीन भेजे थे।