Hindi News

indianarrative

आग से खेल रहे Xi Jinping, LAC के पास दादागिरी अब पड़ेगी भारी

China Stopped Indian shepherds near LAC

LAC: चीन की भारत के साथ सीमा पर विवाद 2020 के बाद से लगातार बना हुआ है। चीन लगातार सीमा (LAC) पर नियमों को उल्लंघन करता आ रहा है। चीन का एक दो देशों के साथ विवाद नहीं बल्कि उससे जितने भी देश सीमा साक्षा करते हैं उन सबका है। यहां तक कि समुद्री सीमा को लेकर भी चीन का कई देशों के साथ विवाद चल रहा है। ताइवान को हड़पने के लिए चीन पूरी तरह से तैयार बैठा है। इधर भारत के साथ एक ओर तो बातचीत की पेशकश करता है लेकिन, दूसरे ही पल वो सीमा पर नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही अपनी दादागिरी करने से भी बाज नहीं आता। शी जिनपिंग आग से खेल रहे हैं, क्योंकि अब वो समय आ चुका है जब पूरी दुनिया मिलकर सबक सिखाएगी। ताइवान को लेकर उधर पश्चिमी देश चीन के खिलाफ है, इधर एशियाई देश भी चीन के खिलाफ हैं। ऐसे में शी जिनपिंग को आने वाले दिनों में अपनी चाल के चलते फंसेंगे। इस वक्त एक बार फिर से LAC पर चीन ने अपनी घटिया हरकतों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- Zoravar Tank से भारतीय सेना की बढ़ी ताकत-LAC पर चीन की हर चाल होगी फेल

दरअसल, वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास डेमचोक में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय चरवाहों को रोकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 21 अगस्त को हुई थी। हालांकि घटना के बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस मसले पर बातचीत भी हुई है। घबरों की माने तो, यह घटना डेमचोक के पास मौजूद एक चारागाह की है जहां चीनी सैनिकों ने भारतीय चरवाहों को रोका था। इसके बाद भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 26 अगस्त को इस मामले को लेकर बैठक भी हुई थी। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई बैठक के बाद मामले को फिलहाल सुलझा लिया गया है। लेकिन, दोनों देशों के सैनिक अब भी डेमचोक के पास मौजूद इस चारागाह पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Spike Missile के लद्दाख में तैनात होते ही चीन-पाक बेचैन- बेहद खतरनाक है ये हथियार

बता दें कि, लद्दाख से अरुणाचल तक फैली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कुल 23 संवेदनशील इलाके हैं। इनमें डेमचोक का भी नाम आता है। साल 2018 में चीनी सैनिक डेमचोक में 300-400 मीटर अंदर तक घुस गए थे। उन्होंने कुछ टेंट भी उखाड़े थे। इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच बातचीत हुई और मामले को कंट्रोल किया गया था। इसके बाद 2020 के अक्टूबर में चीन का एक सैनिक डेमचोक से ही पकड़ा भी गया, जिससे पूछतछ करने के बाद भारतीय सेना ने उसको चीन को सौंप दिया था। इस इलाके में भारतीय चरवाहों की मौजदूगी पर चीन ने आपत्ति जताई है। चीन की ये दादागिरी भारी पड़ेगी। चीन के सैनिकों ने इस बार चरवाहों को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह उनका इलाका है। इस इलाके में चरवाहे हमेशा आते-जाते रहते हैं।