Hindi News

indianarrative

पुतिन बनेंगे दुनिया के नए शहंशाह, सभी देशों पर करेंगे राज! बाबा वेंगा ने रूस को लेकर की थी भविष्यवाणी

Courtesy Google

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ा युद्ध अभी और भी गंभीर होता जा रहा है। परमाणु और रासायनिक हमलों की आशंका बढ़ती जा रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका समेत नाटो को दो टूक चेतावनी दे दी है। इससे लग रहा है कि यूक्रेन संकट खत्म होने के बाद वैश्विक शक्ति संतुलन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर बुल्गारिया के नास्त्रेदमस करार दिए गए वेंगा बाबा की भविष्यवाणी शुरू हो गई हैं। इसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दुनिया पर राज होगा और यूरोपीय संघ बंजर बन जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी दंबगई का ही परिचय दुनिया को दिया है। इसके बाद अमेरिका और यूरोप के अन्य कद्दावर नेताओं का आभामंडल फीका पड़ गया है। यूक्रेन में नाटो सेना न भेज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान जैसी शिकस्त अपने नाम करा ली है। ऐसे में अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या फिर से रूस दुनिया का बादशाह बनने वाला है। इसी कड़ी में बुल्गारिया के अंधे फकीर बाबा वेंगा की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर की गई भविष्यवाणी लोगों को याद आ रही है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में भारतीयों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव, PM Modi से लगाई गुहार

अमेरिका पर 11 सितंबर को आतंकी हमले की सटीक भविष्यवाणी करने वाले बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिन दुनिया पर राज करेंगे। माना जाता है कि उनकी अब तक 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सही हुई हैं। बाबा वेंगा को 'बाल्कन के नास्त्रेदमस' के नाम से भी जाना जाता है। वेंगा ने लेखक वैलेन्टिन सिदोरोव से कहा था कि रूस 'दुनिया का स्वामी' बनेगा और यूरोप एक 'बंजर भूमि', उनकी यह भविष्यवाणी यहीं खत्म नहीं होती है. उन्होंने कहा था कि सब कुछ पिघल जाएया… जैसे कि बर्फ। केवल एक ही अछूता रहेगा वो व्लादिमीर की शान… रूस की शान।

चलिए आपको बताते है बाबा वेंगा कौन हैं?, बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था। बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा गुश्‍तेरोवा था। 12 साल की उम्र में एक बड़े तूफान के दौरान उन्होंने रहस्यमय तरीके से अपनी दृष्टि खो दी। यह अलग बात है कि उसके बाद उन्हें भविष्य को देखने का ईश्वरीय आशीर्वाद जरूर प्राप्त हो गया। जब 1996 में उनकी मृत्यु हुई, तो उन्होंने 5079 तक चलने वाली भविष्यवाणियों को बता दिया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी 2022 में दुनिया खत्म हो जाएगी। सोवियत संघ के विघटन, राजकुमारी डायना की मृत्यु और 2004 की सूनामी, चेरनोबिल आपदा के बारे में और बराक ओबामा के राष्ट्रपति पद के बारे में उनके दावे सही साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बेलारूस में Russia और Ukraine के बीच वार्ता फेल, यूक्रेन की राजधानी पर Kyiv पर पुतिन करेंगे एटमी हमला