Hindi News

indianarrative

मुंबई पुलिस के इन सवालों से नहीं बच पाईं Shilpa Shetty, राज कुंद्रा के सामने बैठाकर की 6 घंटे तक पूछताछ

पोर्नोग्राफी केस में 6 घंटे तक चली पुलिस की Shilpa Shetty से पूछताछ

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे कारोबारी राज कुंद्रा का यह केस अब और भी पेचीदा होते जा रहा है, उनकी यह आंच अब पत्नी और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तक जा पहुंची है। इस केस में शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई पुलिस पूछताछ ने लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की और इस दौरान पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से 10 सवालों पर जवाब पूछे।

यह भी पढ़े: 27 जुलाई तक जेल में रहेंगे राज कुंद्रा, पति की रिहाई के लिए शिल्पा शेट्टी ने लगाई कोर्ट से गुहार

दरअसल, पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद अब शिल्पा शेट्टी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें इस बारे में पता था, कहीं ऐसा तो नहीं कि अभिनेत्री भी पति के पोर्न रैकेट में शामिल हैं। राज कुंद्रा की पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ने के बाद शुक्रवार रात मुंबई पुलिस की एक टीम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए उनके जुहू स्थित बंगले पर पहुंची। पुलिस अपने साथ राज कुंद्रा को भी साथ ले गई थी और करीब 6 घंटे तक दोनों पति-पत्नी को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किया। इस दौरान घर की तलाशी में क्राइम ब्रांच ने कुछ इलेक्ट्रोनिक चीजें भी जप्त की है।

शिल्पा से पुलिस ने पूछे ये सवाल

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री से पूछा कि, आप वियान कम्पनी से साल 2020 में क्यों निकली, जबकि आपके अच्छे खासे शेयर्स थे? इसके बाद पूछा कि, क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यवहार की जानकारी है?

इसके बाद शिल्पा से, पोर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में पूछा गया कि वियान के दफ्तर का इस्तेमाल किया गया, क्या उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है।

क्या आपको हाट्शॉट के बारे में पता है? उसे कौन चलता है?

हाट्शॉट के वीडियो कंटेंट के बारे में आप क्या कुछ जानती हैं?

 क्या कभी आप हाट्शॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं?

क्या कभी प्रदीप बक्शी ( कुंद्रा के जीजा) से हाट्शॉट को लेकर बातचीत हुई है?

 पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले कुछ चैट और मैसेज शिल्पा को दिखाए उसके बारे में पूछा

 क्या आपको राज कूंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है? (वो कौन कौन सा काम करते हैं उनके बिजनेस)

राज कुंद्रा के पैसों के व्यवहार के बारे में क्या कुछ पता है?

यह भी पढ़े: Raj Kundra के पोर्न विवादों पर Shilpa Shetty ने तोड़ी चुप्पी

पुलिस स्टेटमेंट में शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि, उनको पॉर्न ऐप और पॉर्न फिल्मों के बारे में कुछ नहीं पता है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने दावा किया है कि राज कुंद्रा निर्दोष हैं। उनका कहना है कि, दूसरे आरोपी पॉर्न बनाते होंगे, लंदन में बैठ कुंद्रा के रिश्तेदार जो ऐप में वीडियों डालते थे, उसमें उनका हाथ हो सकता है। वो ऐप के लिए वीडियों बनाते थे लेकिन वो पॉर्न नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा के एडल्ट एप और इसके कंटेंट के बारे में शिल्पा को पूरी जानकारी थी। कुंद्रा ने इस ऐप से होने वाली कमाई की बड़ी रकम कई बार शिल्पा के बैंक खाते में मंगवाई थी। शिल्पा शेट्टी इस कंपनी में शामिल थी लेकिन बाद में उन्होंने रिजाइन कर दिया था।