Hindi News

indianarrative

पाकिस्तान ने भी लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘आप भारत-पाकिस्तान की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की रानी हैं’

courtesy google

संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। उनके जाने से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया गमगीन है। उन्हें जितना प्यार भारत से मिलता था उतना ही पाकिस्तानी भी उनसे मोहब्बत करते थे। आज लता मंगेशकर के देहावसान पर पाकिस्तान ने भी उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा- 'एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी।'

यह भी पढ़ें- विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों खिलाड़ियों ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

ट्विटर पर चल रहे #RIPLataMangeshker ट्रेंड्स में लता मंगेशकर के पाकिस्तानी फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पाकिस्तानी फैन शकील अहमद ने लिखा, 'लैजेंड लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उन्हें अगली दुनिया में शांति दे। अमन की आशा। लव.. इंडिया..'। पाकिस्तानी पत्रकार आमिर रजा खान ने लता मंगेशकर की बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हार्टब्रेकिंग, किसे पता था कि ये छोटी बच्ची संगीत की दुनिया की रानी बनेगी। लता जी आप हमारे समय की एक असली महान शख्सियत हैं। RIP आप भारत, पाकिस्तान और पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों की रानी हैं।'

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का आखिरी गाना! सुन भावुक हो उठेंगे आप

पाकिस्तान के कामरान रहमत ने लिखा, 'मधुर आवाज शांत हो गई। लता फिर से नूर जहां से मिल गईं।' एक दूसरे पाकिस्तानी फैंन ने लिखा, 'लता मंगेशकर भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे लोकप्रिय और महान संगीतकारों में से एक थीं। लता जी हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।' रिजवान वसीर ने लिखा, 'जादुई आवाज के युग का अंत हो गया। लता दीदी आप हमारे दिलों में हैं। पाकिस्तान से आपको प्यार।' आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।