Hindi News

indianarrative

Priyanka Chopra ने 7 करोड़ रुपए में बेचे मुंबई के दो अपार्टमेंट, 3 लाख में किराये पर दिया ऑफिस

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना कब्जा जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। निक जोनस से शादी के बाद से वो अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रह रही है। प्रियंका चोपड़ा के पास बेहिसाब प्रॉपर्टी है। प्रियंका ने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव किए है। जिसके तहत उन्होंने अपने कुछ ऑफिस को लीज पर दिया है। साथ ही मुंबई में दो प्रॉपर्टी को भी बेच दिया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के ओशिवारा में सेकंड फ्लोर की ऑफिस प्रॉपर्टी को करीब 3 लाख रुपये में जून महीने से लीज पर दिया है। ये ऑफिस 2040 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

यह भी पढ़े- Priyanka Chopra हैं इतने करोड़ रुपयों की अकेली मालकिन, बंगले और कार कलेक्शन देख चकाचौंध हो जाएंगी नजरें

वहीं मुंबई के राज क्लासिक वर्सोवा में स्थित दो अपार्टमेंट्स को भी बेच दिया है। ये सारी डील्स प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने की है।  2 अपार्टमेंट्स की डील 7 करोड़ रुपये में तय हुई है। सातवें माले पर 888 वर्ग फीट पर फैले एक अपार्टमेंट की डील 3 करोड़ रुपये में हुई है। इस पर स्टैंप ड्यूटी 9 लाख रुपये दी गई है। इसके अलावा दूसरे अपार्टमेंट जो पहले फ्लोर पर है और 1219 वर्ग फीट है, इस प्रॉपर्टी को 4 करोड़ रुपये में बेचा गया है। नेट वर्थ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की कुल प्रॉपर्टी 28 मिलियन डॉलर के आस पास है। भारतीय करेंसी के मुताबिक ये रकम 200 करोड़ रुपये है। ॉ

यह भी पढ़े- Priyanka Chopra अपने जेठ की इस चीज को देख हुई मदहोश, इसके आगे भूल गई पति निक जोनस को भी

फोर्ब्स इंडिया की 2019 की लिस्ट में प्रियंका की सालभर की कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई। वहीं जीक्यू मैगजीन 2020 की रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और उनके पति निक जोनस की संपत्ति को मिला दिया जाए तो कपल 734 करोड़ रुपए के मालिक हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका एक स्टेज पर परफार्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम की एक कंपनी भी चलाती है। वहीं कई प्रोडेक्ट्स की प्रियंका चोपड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 2 करोड़ के आप पास की फीस लेती हैं।