Hindi News

indianarrative

Rajkummar Rao Birthday: ‘अजंलि’ के लिए 25 लड़कों से खायी मार, जानिए कैसा रहा राजकुमार राव का ‘लव सेक्स और धोखा’ वाला प्यार

courtesy google

राजकुमार राव आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ। यही से उन्होंने स्कूली पढ़ाई भी पूरी की। इस स्कूल से जुड़ी राजकुमार की कई यादें हैं। राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में स्कूल से जुड़ा किस्सा शेयर किया। राजकुमार ने बताया कि 11वीं कक्षा में ही उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। किसी तरह बात शुरु हुई और डेट करने लगे।

यह भी पढ़ें-  सितंबर में पांच विशेष ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए गोचर का दिन और समय  

राजकुमार ने बताया कि वो कोई आम लड़की नहीं थी, बल्कि शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की अंजलि की तरह थी। वो लड़की अंजलि की तरह ही बास्केटबॉल खेलती थी। राजकुमार पहले से ही शाहरुख खान के फैन थे और उन्हें अपनी अंजलि मिल गई थी। राजकुमार ने बताया कि बदकिस्मती से अंजलि पहले ही अमन नाम के लड़के के साथ थी। वो लड़का लॉ कॉलेज के 25 जाट लड़के लेकर मुझे मारने आया था। वो 25 लड़के मुझे पीट रहे थे। राजकुमार ने आगे बताया कि मैं तब मार खाने के दौरान एक ही चीज बोल रहा था कि मेरे चेहरे पर मत मारो, मुझे एक्टर बनना है। मेरी बात सुनकर वहां सभी लोग हंस रहे थे।

आपको बता दें कि राजकुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन और फिर भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान से पढ़ाई की। उसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने आ गए। एक इंटरव्यू में राजकुमार ने बताया कि एक बार मेरे खाते में 18 रुपये थे और मेरे दोस्त के पास 23 रुपये थे। पैसों की तंगी इतनी थी, कि मेरे टीचर्स ने दो साल तक मेरी फीस भरी थी। मुंबई में मैं दोस्त की बाइक से ऑडिशन देने जाया करता था। गोरा दिखने के लिए चेहरे पर गुलाब जल लगा लेता था।

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखे ये खास चीजें तो समझ जाइये मां लक्ष्मी हैं आपसे बेहद प्रसन्न, दे दनादन बरसने वाला हैं पैसा

राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'रण', 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों से मिला लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar Rao की जगह Rajkummar Rao लिखने लगे। राजकुमार दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। 'शाहिद' में वकील शाहिद आजमी के किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजकुमार इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द व्हाइट टाइगर' और जान्हवी कपूर के साथ 'रूही' में नजर आए थे।