Hindi News

indianarrative

Sonam Kapoor ने नन्हे मेहमान को गोद में लेकर किया गृह प्रवेश, पापा अनिल कपूर ने दी बधाई, देखें तस्वीरें

photo courtesy Google

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार सोनम कपूर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने बेबाक बयानों और अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट के चलते वो सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोनम कुछ दिनों पहले ही भारत लौटी हैं। इस दौरान उन्होंने काफी ढीले ढाले कपड़े पहने थे, जिसके चलते इंटरनेट पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं है। इन चर्चाओं के बीच सोनम के घर नन्हें मेहमान के आने की खबर सामने आई है। इस नन्हें मेहमान की फोटो सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने 7 करोड़ रुपए में बेचे मुंबई के दो अपार्टमेंट, 3 लाख में किराये पर दिया ऑफिस

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने घर आए नन्हे मेहमान से मिलवाया। ये नया मेहमान को और नहीं बल्कि एक डॉगी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- 'मैं आपको कपूर परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलवाती हूं- रसेल क्रो कपूर, यहां देखिए उसके साथ मेरी खुशी के पलों की एक झलक।' आप तस्वीरों में देख सकते है कि सोनम ने एक प्यारे से डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। डॉगी को गोद में लिए वो काफी खुश दिख रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर अनिल कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा- 'द बेस्ट' 

यह भी पढ़ें- B ग्रेड फिल्म में काम करती थीं Sanjay Dutt की बीवी Manyata Dutt, बदनामी के डर से गायब करवा दी CD

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से वो अक्सर दिल्ली या लंदन ट्रैवेल करते नजर आती हैं। जब सोनम लंदन से भारत लौटीं तो उनके लूज कपड़ों को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि सोनम प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को तोड़ते ही सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर की, जिसमें वो एक हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही थीं। इस स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और जिंजर टी'।