Hindi News

indianarrative

India Lockdown Updates: देश के इन राज्य में लगा Corona Curfew, जानिए अपने अपने राज्य में कब लगने वाला कर्फ्यू

India Lockdown Updates

कोरोना की दूसरी लहर तेजी से संक्रमण फैला रही है इस बीच कई राज्यों ने अपने अपने तरिके से पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने कहा था कि लॉकडाउन अंतिम ऑप्सन होगा। जिसके तहत राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बावजूद मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में अंततः लॉकडाउन लगाना पड़ा। अब लॉकडाउन की घोषणा करने वाले राज्यों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े- Khan Market वाले खान चचा Oxygen की कालाबाजारी में धरे गए, दुकान से बरामद हुए 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में पहले से ही लाकडाउन लगा दिया गया है, अब केरल और राजस्थान ने भी पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। राजस्थान सरकार ने भी राज्य में सख्त लाकडाउन की घोषणा की है। राज्य में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लाकडाउन लगाया जा जा रहा है। बाकी राज्यों में देखिए कब तक लगा है लॉकडाउन

यूपी

उत्तर प्रदेश में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बीते दिनों यहा लॉकडाउन को गुरुवार से बढाकर सोमवार तक कर दिया गया। इस दौरान जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के केसेस के साथ अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई, हालांकि यह किल्लत अभी तक है। लिहाजा दिल्ली सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ा और अब 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़े- Underworld Don छोटा राजन की Corona से मौत की अफवाह, तिहाड़ से लाकर AIIMS में हो रहा इलाज

महाराष्ट्र

देश के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से ही हैं, महाराष्ट्र में 15 मई लॉकडाउन लगा है।

छत्तीसगढ़ में 15 तक बढ़ा लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में भी सर्वाधिक मामले हैं मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन

कोरोना के निरंतर बढ़ रहे हैं। यहां पर सरकार ने पांच मई से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है।

ओडिशा में 19 मई तक लॉकडाउन

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा।

पंजाब

पंजाब में भी कोरोना केसेस ज्यादा हैं। यहां पर वीकेंड लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

कर्नाटक

27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।

पुडुचेरी

यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

मिजोरम

आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।

यह भी पढ़े- यूपी में पहली बार नेता हो आम आदमी, अफसर हो या चपरासी सब एक बराबर, 'VIP सुविधा' न मिलने से परेशान MP-MLA

इन बाकी राज्यों में सख्त पाबंदियां

इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , असम, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना की पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके अलावा बाकी बचे हुए राज्यों में लगभग इसी तरह लॉडाउन, पाबंदियां और कर्फ्यू जैसे माहौल हैं।