Hindi News

indianarrative

रेप पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगाई खुद को आग, पति भी झुलसा, जानें क्या हैं ये पूरा मामला

photo courtesy google

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आज लड़का और एक लड़की ने आत्मदाह करने की कोशिश की। दोनों सुप्रीम कोर्ट के गेट के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों ने गेट नंबर दो के बाहर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने आग बुझा कर दोनों को बचाया। फिलहाल, इनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में चल रहा हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने Neeraj Chopra को चूरमा, PV Sindhu के साथ खाई आइसक्रीम, देखें तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक, लड़की यूपी के बलिया की रहने वाली है, उसकी उम्र 24 साल हैं। जबकि लड़का वाराणसी का रहने वाला है। उसकी उम्र 27 साल का है। आग लगाने वाली लड़की ने सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं लड़के ने इस मामले में गवाह है। आपको बता दें कि अतुल राय घोसी जिले से सांसद हैं, उनपर रेप का आरोप है। बताया जा रहा हैं कि सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने से पहले लड़की ने सोशल मीडिया पर लाइव किया। उसने खुद को रेप पीड़िता बताया।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: Virat Kohli को पाकिस्तान के कप्तान ने दी मात, 21 महीनों से भड़क रही 'बदले की आग'

लड़की ने घोसी और यूपी पुलिस के आला अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मौके से पुलिस को एक बोतल भी मिली है। पुलिस को शक हैं कि बोतल में ही ज्वलनशील चीज साथ लेकर दोनों आए थे और खुद को उसी से आग लगा ली। बताया जा रहा हैं कि दोपहर करीब 12:20 पर इन युवक-युवती ने सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने खुद को आग लगा ली। लोगों ने नजर पड़ते ही तत्‍काल उन्‍हें बचाने की कोशिश की। दोनों को अस्‍पताल भेजने के साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई हैं।