Hindi News

indianarrative

Serial Killer: शौतान बना सिपाही- पहले करता था Rape फिर लड़कियों की हत्या कर गायब कर देता था अंडरगार्मेंट्स

Story of Serial Killer Umesh Reddy

जुर्म की दुनिया में कई ऐसे अपराधी हैं जिनके जुर्म का कोई अंत नहीं होता, समाज में लोगों को उनके जुर्म की भनक तक नहीं लगती कि वो इस तरह की सोच कैसे रख सकता है। एक कॉन्सटेबल के इस शैतानी हरकत हो उसका पागलपन कह सकते हैं या वहशीपन। उसका वहशीपन इस कदर था कि उसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सीरियल किलर बीए उमेश रेड्डी रेप के बाद मर्डर को अपनी आदत बना चुका था उसे 'जैक द रिपर' नाम से भी जाना जाता था। वह महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

यह भी पढ़े- बंगाल में 'जंगल राज', तृणमूल के गुंडों ने किया केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन पर हमला, देंखे वीडियो

दरअसल, करनाटक के चित्रदुर्ग जिले के गांव मालिक का रहने वाला उमेश रेड्डी सीआरपीएफ में कॉन्टेबल था। उसकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई। 1996 में उसकी नैकरी जब लगी तो इशी साल उसपर पहली बार नवंबर-दिसंबर के महीने में चित्रदुर्ग जिले में एक लड़की के साथ वहशीपना करने का आरोप लगा था। इस साल एक और लड़की की रेप कर उसकी हत्या कर दिया। उसके बाद वो इतना खतरनाक हो गया कि 2002 आते आते उसपर मैसूर, मुंबई, अहमदाबाद, बड़ौदा और बेंगलुरु में कई अलग-अलग केस दर्ज हुए। इसपर लड़कियों से दुष्कर्म औऱ फिर उनकी हत्या के संगीन आरोप लगे थे। इस बीच 2009 में पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

उमेश रेड्डी पर 21 महिलाओं से दुष्कर्म व हत्या के मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने उमेश को यशवंतपुर से गिरफ्तार किया था। जहां उसके पास से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें से महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स मिले थे। आरोप था कि वह दुष्कर्म कर हत्या कर देता था उसके बाद लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स चुरा लेता था। उसे हाईकोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी 1 फरवरी 2011 को बरकार रखा।

यह भी पढ़े- गृहमंत्रालय ने लिया एक्शन, ममता दीदी की बढ़ गई टेंशन

जब पुलिस ने इश दरिंदे को पकड़ा तो उसके गुनाओं के पन्ने एक एक कर खुलने लगे। वो जिस तरीके से कत्लेआम और दुष्कर्मों को अंजाम देते था उसके बारे में जब लोगों को पता चला तो लोग हैरान रह गए। उमेश ज्यादातर उस वक्त महिलाओं को शिकार बनाता था जब वो घर पर अकेली होती थीं। वो चाकू के बल पर लड़कियों को अपने कब्जे में ले लेता था। उसके बाद हाथ बांध देता और फिर इनके साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर देता था। इसके बाद डकैती भी करता था। वह लड़कियों के अंडरगार्मेन्ट्स चुरा लेता था। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक बैग बरामद हुआ उसमें से महिलाओं के 10 ब्रा, 18 जोड़े पैंटिज, 6 साड़ी, 2 नाईटी, 8 चुंदरी और 4 ब्लाउज बरामद हुए थे। यहां तक की यह भी खबर आई की उमेश महिलाओं के कपड़े पहनता भी था।