Hindi News

indianarrative

भारत में लॉन्च हुई Italy की यह दमदार SUV, इतने दमदार फीचर्स और शानदार कलर्स का ऑप्शन

भारत में लॉन्च हुई Italy की यह दमदार SUV कार

घरेलू बाजार में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें उपलब्ध है, इनमें इटली की भी कई कारें हैं। अब इटली के ही एक कंपनी ने अपनी दमदार SUV कार को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। और इसमें आपको एक-दो नहीं बल्की 16 कलर में खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। इसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपए (एक्स शोरुम) तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Tata की आने वाली है सबसे छोटी Micro SUV कार

लैम्बोर्गिनी इंडिया ने देश में अपनी Urus ग्रेफाइट कैप्सूल वर्जन SUV लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह देश में पहला उरुस ग्रेफाइट कैप्सूल कार होगी। इस एसयूवी कार को Arancio Argos चमकदार एक्सेंट रंग के साथ Nero Noctis बाहरी पेंट स्कीम में तैयार किया गया था। उरुस ग्रेफाइट कैप्सूल  एडिशन साल 2021 लैम्बोर्गिनी यूरस पर आधारित है और इसमें 16 अलग कलर कॉम्बिनेशन मिलते हैं।

ग्राहको को इसमें 23 इंच का Taigete रिम्स मिलेगा और पीछे की तरफ एक्सेंसर कलर दिया गया है। एग्जॉस्ट में डेडिकेटेड ब्लैक क्रोम फिनिश मिलता है। अंदर की तरफ डार्क रंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं डैशबोर्ड, डोर पैनल्स को नया मैट फिनिश कार्बन फाइबर मिलता है। साथ ही इस कार से सीट लेदर के हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra की इस 7-सीटर कार से उठा पर्दा- दमदार फीचर्स के साथ ऐसा होगा इंटीरियर

Lamborghini Urus भारत में कम समय के अंदर ही बेहद पॉपुलर हो गई है। इस स्पोर्टी एसयूवी को सेलेब्रिटीज से लेकर बिजनसमैन तक हर कोई पसंद कर रहा है। दमदार फीचर्स और पावरफुल इंजन की वजह से भारत में इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश और एग्रेसिव नजर आती है। लैम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख, शरद अग्रवाल ने कहा, हमने पहली तिमाही में भारत में 100वां Urus दिया, जो सुपर लग्जरी वाहन सेगमेंट में सबसे तेज 100 डिलीवरी के लिए प्रदर्शन का एक बेंचमार्क बनाता है।